मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

कानपुर में व्यापारियों की समस्याओं पर डीएम सख्त, अफसरों पर कार्रवाई

कानपुर में व्यापारियों की समस्याओं

व्यापारियों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और अन्य सुविधाओं से जुड़ी रखीं समस्याएं
Mediawali news, कानपुर
व्यापारियों की समस्याओं के समाधान को लेकर जिलाधिकारी जितेंद्र प्रताप सिंह ने अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं। सरसैया घाट स्थित नवीन सभागार में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में जिला उद्योग बंधु और जिला व्यापार बंधु की बैठक हुई। इसमें व्यापारियों की ओर से उठाई गई समस्याओं की विभागवार समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने कहा कि व्यापारियों की समस्याओं का समय पर और गुणवत्तापूर्ण समाधान किया जाना चाहिए। संबंधित विभाग आपसी समन्वय के साथ समस्याओं का निस्तारण करें। उन्होंने साफ कहा कि लापरवाही किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जिम्मेदार अधिकारियों की जवाबदेही तय की जाएगी।

बैठक में व्यापारियों ने सड़क, बिजली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट, जल निकासी और अन्य सुविधाओं से जुड़ी समस्याएं रखीं। डीएम ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि व्यापारिक क्षेत्रों से जुड़ी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाए। किसी समस्या के समाधान में दिक्कत हो तो बैठक का इंतजार न किया जाए और तुरंत अधिकारियों को जानकारी दी जाए। व्यापारियों ने शास्त्री नगर गुमटी नंबर-5 बाजार में पिंक टॉयलेट बनवाने की मांग रखी। इस पर डीएम ने नगर निगम के अधिकारियों को उसी दिन मौके का निरीक्षण कर काम शुरू कराने के निर्देश दिए।

मकड़ीखेड़ा और पत्रकारपुरम क्षेत्र में खुले नाले की समस्या भी बैठक में उठी। वहीं कानपुर-शुक्लागंज पुल के साथ सर्विस रोड बनवाने की मांग भी की गई। डीएम ने संबंधित विभागों को इन समस्याओं का जल्द समाधान करने के निर्देश दिए। सिंचाई विभाग की जमीन पर अवैध कब्जे की शिकायत पर डीएम ने नाराजगी जताई। व्यापारियों ने बताया कि पहले शिकायत करने के बावजूद कार्रवाई नहीं हुई। इस पर सहायक अभियंता सिंचाई विभाग विनोद कुमार के खिलाफ लापरवाही पर कार्रवाई के निर्देश दिए गए। बैठक में बिना अनुमति अनुपस्थित रहने पर अधिशासी अभियंता सिंचाई विभाग से स्पष्टीकरण भी मांगा गया।

व्यापारियों ने बाजारों में बड़े हो चुके पेड़ों की छंटाई न होने की शिकायत भी की। नगर निगम की ओर से काम पूरा होने की रिपोर्ट दी गई थी, लेकिन व्यापारियों ने मौके पर काम न होने की बात कही। इस पर डीएम ने गलत रिपोर्ट देने वाले संबंधित अधिशासी अभियंता, जोन-1 के खिलाफ कार्रवाई के निर्देश दिए। बैठक में कृषि उत्पादों पर वाहन टैगिंग व्यवस्था और गेट पास की समय सीमा को लेकर भी व्यापारियों ने सुझाव दिए। डीएम ने कहा कि शासन के निर्देशों का पालन कराया जाएगा।

इसके अलावा किदवई नगर मार्बल मार्केट से के-ब्लॉक और यशोदा नगर से हमीरपुर रोड तक प्रस्तावित सीएम ग्रिड सड़कों का निर्माण जल्द कराने की मांग की गई। कोपरगंज रेडीमेड और होजरी बाजार में बिजली के खुले तारों को भूमिगत करने की मांग पर भी केस्को अधिकारियों को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। डीएम ने नगर निगम को व्यापारियों के निर्माण कार्यों से जुड़े सभी प्रस्तावों की विस्तृत रिपोर्ट प्रस्तुत करने को कहा। बैठक में अपर जिलाधिकारी नगर आलोक गुप्ता, डीसीपी ट्रैफिक रविन्द्र कुमार, व्यापारी संगठनों के पदाधिकारी और संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios