मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

डिविडेंड के दम पर चमका मुथूट फाइनेंस, बाजार गिरावट के बीच निवेशकों को बड़ा फायदा

Tags: , , ,

The mediawali news
जहां एक तरफ शेयर बाजार में हाल के दिनों में उतार-चढ़ाव और गिरावट देखने को मिल रही है, वहीं गोल्ड लोन सेक्टर की दिग्गज कंपनी Muthoot Finance ने निवेशकों को राहत देने वाला बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रति शेयर 30 रुपये का अंतरिम डिविडेंड देने की मंजूरी दी है, जिससे निवेशकों का भरोसा और मजबूत हुआ है।

इस घोषणा का असर कंपनी के शेयर पर भी साफ नजर आया। 10 अप्रैल को मुथूट फाइनेंस का शेयर 2.67 फीसदी की बढ़त के साथ 3,568 रुपये पर बंद हुआ। खास बात यह है कि पिछले एक महीने में जहां व्यापक बाजार दबाव में रहा, वहीं इस स्टॉक ने करीब 9 फीसदी की तेजी दिखाकर अपने सेक्टर में मजबूती का संकेत दिया।

कंपनी ने डिविडेंड के लिए 17 अप्रैल 2026 को रिकॉर्ड डेट तय की है। यानी जिन निवेशकों के पास इस तारीख तक शेयर होंगे, वही इस डिविडेंड के हकदार होंगे। निवेशकों के लिए एक और राहत की बात यह है कि डिविडेंड का भुगतान 30 दिनों के भीतर कर दिया जाएगा, जिससे अगले महीने की शुरुआत तक उनके खाते में रकम आने की उम्मीद है।

मुथूट फाइनेंस की यह मजबूती सिर्फ डिविडेंड तक सीमित नहीं है, बल्कि इसके पीछे कंपनी का मजबूत बिजनेस प्रदर्शन भी है। बढ़ती सोने की कीमतों के चलते गोल्ड लोन की मांग में तेजी आई है, जिसका सीधा फायदा कंपनी को मिला है। इसी के चलते कंपनी ने अपने फुल-ईयर ग्रोथ गाइडेंस को बढ़ाकर 30-35 फीसदी कर दिया है।

वित्त वर्ष 2026 की पहली छमाही में कंपनी का एसेट अंडर मैनेजमेंट (AUM) 23 फीसदी तक बढ़ा, जबकि दिसंबर तिमाही में भी यह ग्रोथ बरकरार रही। यही वजह है कि पिछले एक साल में कंपनी के शेयर में करीब 64 फीसदी की जबरदस्त बढ़त देखने को मिली है।

डिविडेंड इतिहास पर नजर डालें तो कंपनी लगातार निवेशकों को बेहतर रिटर्न देती रही है। 2025 में 26 रुपये, 2024 में 24 रुपये और 2023 में 22 रुपये प्रति शेयर का अंतरिम डिविडेंड दिया गया था। ऐसे में मौजूदा 30 रुपये का डिविडेंड कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और निवेशकों के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios