मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

“दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में प्रॉपर्टी के दामों में बूम! एक साल में 19% तक की बढ़ोतरी”

भारत के बड़े शहरों में घरों की कीमतें लगातार बढ़ रही हैं। साल 2025 की तीसरी तिमाही (जुलाई–सितंबर) में दिल्ली-NCR और बेंगलुरु में प्रॉपर्टी की कीमतों में सबसे ज़्यादा उछाल देखा गया है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दिल्ली-NCR में दाम 19% और बेंगलुरु में 15% तक बढ़े हैं। 

दिल्ली-NCR में मकानों की औसत कीमत ₹7,479 प्रति वर्ग फुट से बढ़कर ₹8,900 प्रति वर्ग फुट पहुंच गई है। यहां की बढ़ोतरी का कारण इंफ्रास्ट्रक्चर में सुधार और प्रीमियम सेगमेंट की मांग बताया गया है। बेंगलुरु में कीमतें ₹7,713 से बढ़कर ₹8,870 प्रति वर्ग फुट हो गई हैं, जबकि हैदराबाद में 13% की वार्षिक वृद्धि के साथ दाम ₹7,750 प्रति वर्ग फुट तक पहुंच गए हैं। इसके अलावा, मुंबई (7%), पुणे (9%), चेन्नई (9%), और कोलकाता (8%) में भी प्रॉपर्टी दामों में हल्की वृद्धि दर्ज की गई है। हालांकि बिक्री के आंकड़ों में हल्की गिरावट आई है, इस तिमाही में 95,547 यूनिट्स बिकीं, जो पिछले साल से 1% कम हैं। लेकिन दिलचस्प बात यह है कि कुल बिक्री मूल्य 14% बढ़कर ₹1.52 लाख करोड़ हो गया, जो दिखाता है कि खरीदार अब महंगे और लग्जरी घरों की ओर रुख कर रहे हैं। नई लॉन्चिंग्स की बात करें तो 91,807 नई यूनिट्स मार्केट में आईं सालाना आधार पर मामूली कमी के बावजूद, पिछली तिमाही के मुकाबले 9% की बढ़त दर्ज की गई।

मुंबई, पुणे और हैदराबाद इस दौरान सबसे ज्यादा नए प्रोजेक्ट लॉन्च करने वाले शहर रहे, जो कुल नए सप्लाई का लगभग 59% हिस्सा हैं। यह ट्रेंड बताता है कि भारत का रियल एस्टेट सेक्टर धीरे-धीरे प्रीमियम मार्केट की ओर बढ़ रहा है, जहां खरीदार क्वालिटी, लोकेशन और लाइफस्टाइल के लिए ज्यादा खर्च करने को तैयार हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios