800 बिलियन डॉलर वैल्यूएशन! एलन मस्क की SpaceX लाएगी IPO, दुनिया की सबसे मूल्यवान प्राइवेट कंपनी बनने की तैयारी

Share your love

दुनिया के सबसे अमीर व्यक्ति एलन मस्क की कंपनी SpaceX एक बड़ी वित्तीय छलांग लगाने जा रही है। ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX एक ऐसी डील की तैयारी कर रही है, जिससे कंपनी का मूल्यांकन करीब 800 बिलियन डॉलर (लगभग ₹71,96,68,00,00,000 यानी 71.9 लाख करोड़ रुपये) तक पहुंच सकता है। अगर ऐसा होता है, तो SpaceX दुनिया की सबसे वैल्यूएबल प्राइवेट कंपनी बन जाएगी।

क्या चल रहा है डील के अंदर?

सूत्रों के अनुसार, SpaceX एक टेंडर ऑफर की तैयारी कर रही है, जिसमें कंपनी के अंदर काम करने वाले इनसाइडर अपने शेयर बेच सकेंगे। यह ट्रांजैक्शन इतना बड़ा होगा कि यह OpenAI के 500 बिलियन डॉलर के रिकॉर्ड को भी पीछे छोड़ देगा।

मन जा रहा है कि इस डील में SpaceX का प्रति शेयर मूल्य $400 से अधिक रखा जा सकता है। इससे कंपनी का कुल वैल्यूएशन $750–$800 बिलियन के बीच पहुंचने की संभावना है। हालांकि कुछ इनसाइडर शेयरों की डील $300 प्रति शेयर पर भी क्लियर हो सकती है, जिससे वैल्यू लगभग $560 बिलियन के करीब बैठती है। इसका मतलब है कि चर्चा अभी जारी है और अंतिम आंकड़ा बदल सकता है।

कब आ सकता है SpaceX का IPO?

रिपोर्ट के अनुसार, SpaceX 2026 की शुरुआत तक या अगले साल के आखिर तक अपना IPO ला सकती है। यह स्पेस इंडस्ट्री और टेक सेक्टर की सबसे बड़ी IPO घटनाओं में से एक होगी।

SpaceX के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स ने बीते गुरुवार को टेक्सास स्थित Starbase हेडक्वार्टर में इस संभावित ट्रांजैक्शन पर चर्चा की। हालांकि अंतिम फैसला इस बात पर निर्भर करेगा कि शेयर खरीदने और बेचने में दोनों पक्ष कितनी दिलचस्पी दिखाते हैं।

SpaceX क्यों इतनी तेजी से बढ़ रही है?

SpaceX अपने Starlink इंटरनेट सैटेलाइट नेटवर्क और रॉकेट लॉन्च सर्विसेज के कारण दुनिया की सबसे महत्वपूर्ण स्पेस कंपनियों में से एक बन चुकी है।

  • Starlink के हजारों सैटेलाइट पहले ही अंतरिक्ष में मौजूद हैं।

  • कंपनी लगातार रॉकेट लॉन्च के नए रिकॉर्ड बना रही है।

  • कई देशों में इंटरनेट सेवा का विस्तार तेजी से हो रहा है।

मार्केट पर असर: दूसरी कंपनियों के शेयर चढ़े

SpaceX की इस विशाल वैल्यूएशन की खबर का सीधा असर दूसरी कंपनियों पर भी दिखा।

  • EchoStar Corp के शेयर 18% तक बढ़ गए

  • पिछले महीने EchoStar ने SpaceX को $2.6 बिलियन में स्पेक्ट्रम लाइसेंस बेचने का समझौता किया था।

इससे पहले भी कंपनी ने SpaceX को $17 बिलियन से अधिक का वायरलेस स्पेक्ट्रम बेचने का एग्रीमेंट किया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us