रॉयल एनफील्ड ने लॉन्च किया हिमालयन 450 माना ब्लैक एडिशन, अब तक का सबसे रग्ड और पावरफुल मॉडल
रॉयल एनफील्ड ने गोवा में आयोजित अपने वार्षिक बाइकिंग इवेंट मोटोवर्स 2025 में बहुप्रतीक्षित हिमालयन 450 का माना ब्लैक एडिशन लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इस एडवेंचर बाइक को हाल ही में EICMA 2025 शो में भी प्रदर्शित किया था। नया एडिशन 40hp के पावरफुल इंजन के साथ आता है और इसकी कीमत ₹3,37,036 (एक्स-शोरूम, चेन्नई) रखी गई है, जो इसके टॉप मॉडल हैनले ब्लैक एडिशन से करीब ₹17,354 महंगी है।
भारतीय बाजार में यह बाइक KTM 390 Adventure SW, BMW G310 GS, Yezdi Adventure और Triumph Scrambler 400X को सीधी टक्कर देती है।
माना एडिशन में नया क्या है?
इस स्पेशल एडिशन का नाम इंडो-तिब्बत बॉर्डर स्थित माना गांव से प्रेरित है। बाइक में देसी पहाड़ी स्टाइल का रग्ड लुक दिया गया है। रॉयल एनफील्ड ने इसे पहले से बेहतर एसेसरीज के साथ फैक्ट्री फिटेड रूप में पेश किया है।
मुख्य अपडेट:
-
फैक्ट्री फिटेड नकल गार्ड
-
एल्युमिनियम ब्रेस
-
860mm ऊंची रैली-स्टैप सीट (स्टैंडर्ड मॉडल से ज्यादा ऊंची)
-
फ्लेयर्ड टेल सेक्शन
-
क्रॉस स्पोक व्हील्स + ट्यूबलेस टायर
-
ऑल-ब्लैक कलर स्कीम + डार्क ग्रे ग्राफिक्स
-
वजन 195kg (1kg हल्की)
-
AERO का कस्टम एग्जॉस्ट (केवल यूरोपियन मार्केट के लिए)
परफॉर्मेंस: 40hp की ताकत और दमदार ऑफ-रोड क्षमता
हिमालयन 450 कंपनी का पहला लिक्विड-कूल्ड 452cc सिंगल-सिलेंडर इंजन लेकर आता है, जो 8000rpm पर 40hp और 5500rpm पर 45Nm टॉर्क देता है। 6-स्पीड गियरबॉक्स के साथ असिस्ट-स्लिपर क्लच दिया गया है।
रॉयल एनफील्ड के अनुसार:
-
0-100 kmph: 6–7 सेकंड
-
टॉप स्पीड: 150–160 kmph
-
हाईवे क्रूज़िंग: 120 kmph पर बेहद स्मूथ
-
ऊंचाई वाले इलाकों में पावर लॉस बेहद कम
सस्पेंशन और ब्रेकिंग
इस एडवेंचर बाइक में 43mm USD फोर्क्स और रियर में प्री-लोड एडजस्टेबल मोनोशॉक दिया गया है। दोनों में 200mm सस्पेंशन ट्रैवल मिलता है।
ब्रेकिंग सेटअप:
-
फ्रंट: 320mm डिस्क
-
रियर: 270mm डिस्क
-
डुअल चैनल ABS
बाइक 21-इंच फ्रंट और 17-इंच रियर व्हील्स पर चलती है और इसमें ऑफ-रोड कैपेबिलिटी वाले टायर दिए गए हैं।
फीचर्स: टेक्नोलॉजी से लैस एडवेंचर मशीन
न्यू जनरेशन हिमालयन 452 में कई प्रीमियम फीचर्स शामिल हैं:
-
इंटीग्रेटेड Google Maps
-
स्विचेबल रियर ABS
-
ऑल-LED लाइटिंग
-
4 इंच का राउंड TFT डिस्प्ले (टर्न इंडिकेटर फंक्शन के साथ)
-
राइडिंग मोड्स
-
हाइट एडजस्टेबल सीट
-
17-लीटर फ्यूल टैंक