मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Noida : अंदर से लॉक कार चालक का मिला शव, पुलिस ने शीशा तोड़कर बाहर निकाला

Tags:
Noida

Mediawali news, Noida

सेक्टर-37 पोस्ट ऑफिस के सामने गुरुवार सुबह एक टैक्सी चालक का शव उसकी कार में मिलने की सूचना सेक्टर-39 थाना पुलिस को मिली। मौके पर पहुंची पुलिस ने कार का शीशा तोड़कर शव को बाहर निकाला। शुरुआती जांच में सामने आया है कि अधिक शराब पीने और कार के अंदर ऑक्सीजन की कमी होने की वजह से उसकी मौत हुई हो सकती है। हालांकि, पुलिस घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है, ताकि यह पता लगाया जा सके कि युवक कार में कितने समय से पड़ा था। इसके साथ ही मामले के अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

पुलिस ने बताया कि सुबह करीब 8:35 बजे सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति टैक्सी के अंदर मृत अवस्था में पड़ा है। मौके पर पहुंची पुलिस ने देखा कि टैक्सी की ड्राइविंग सीट पर एक व्यक्ति बेसुध पड़ा हुआ है। जांच करने पर उसकी मौत की पुष्टि हुई। गाड़ी की खिड़की के पास शराब की एक बोतल भी रखी मिली। कार अंदर से लॉक थी।

मृतक की पहचान 32 वर्षीय उपेंद्र कुमार के रूप में हुई है। वह मूल रूप से झारखंड के गिरिडीह जिले का रहने वाला था और वर्तमान में सेक्टर-37 की हरिजन बस्ती में किराये के कमरे में रहता था। वह पेशे से टैक्सी चालक था।

अधिक शराब ने ली जान 

मौके पर मौजूद परिजनों ने पुलिस को बताया कि उपेंद्र शराब पीने का आदी था। शुरुआती जांच में पुलिस को आशंका है कि अधिक शराब पीने और बंद कार में लंबे समय तक रहने के कारण ऑक्सीजन की कमी से उसकी मौत हुई होगी। हालांकि, मौत के सही कारण का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा। फील्ड यूनिट की टीम ने मौके से साक्ष्य जुटाए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios