मोटोवर्स 2025 में रॉयल एनफील्ड फ्लाइंग फ्ली S6 का धमाकेदार रिवील
Tags: Motovars 2025, Royal Enfield Flying Flea S6भारत की पहली EV स्क्रैम्बलर का अनावरण, ऑफ-रोड राइडर्स के लिए विशेष तैयार
गोवा में चल रहे मोटोवर्स 2025 इवेंट में रॉयल एनफील्ड ने अपनी नई इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल फ्लाइंग फ्ली S6 से पर्दा उठा दिया है। यह भारत की पहली स्क्रैम्बलर-स्टाइल इलेक्ट्रिक बाइक है, जिसे हाल ही में हुए इटली के EICMA 2025 शो में भी प्रदर्शित किया गया था। कंपनी की यह दूसरी इलेक्ट्रिक बाइक है। इससे पहले 2024 में मोटोवर्स के दौरान फ्लाइंग फ्ली C6 लॉन्च की जा चुकी है। नई S6, C6 प्लेटफॉर्म का ही स्क्रैम्बलर वर्जन है, जो रेट्रो डिजाइन और ऑफ-रोड क्षमताओं का बेहतरीन संयोजन पेश करती है।
कंपनी के मुताबिक, यह बाइक प्रीमियम इलेक्ट्रिक स्क्रैम्बलर सेगमेंट में एंट्री करेगी और 2027 की शुरुआत में लॉन्च हो सकती है। इसकी संभावित कीमत लगभग 2.30 लाख रुपए (एक्स-शोरूम) होने की उम्मीद है।
रेट्रो स्क्रैम्बलर डिजाइन और प्रीमियम गोल्ड-फिनिश्ड हार्डवेयर
फ्लाइंग फ्ली S6 का डिजाइन क्लासिक स्क्रैम्बलर लुक पर आधारित है। इसमें शामिल हैं:
-
गोल LED हेडलाइट
-
टीयरड्रॉप-शेप फ्यूल टैंक-स्टाइल बैटरी कवर
-
स्लिम बॉडी प्रोफाइल
-
प्रीमियम गोल्ड-फिनिश्ड USD फोर्क
-
एंड्युरो-स्टाइल सीट
हालांकि इसके डायमेंशन का खुलासा नहीं हुआ है, लेकिन स्लिम बॉडी के कारण यह हल्का और एगाइल महसूस होगी। बाइक को मैट ब्लैक और ग्रीन शेड्स में लाए जाने की संभावना है।
परफॉर्मेंस: फुल चार्ज में 150km रेंज और हाई टॉर्क मोटर
फ्लाइंग फ्ली S6 में फ्रेम-माउंटेड इलेक्ट्रिक मोटर लगाई गई है, जो चेन ड्राइव के जरिए हाई इनिशियल टॉर्क देती है।
मुख्य परफॉर्मेंस हाइलाइट्स:
-
150km की क्लेम्ड रेंज
-
मैग्नीशियम केसिंग वाला फिन्ड बैटरी पैक
-
पैसिव एयर कूलिंग
-
6 राइडिंग मोड्स: ऑफ-रोड, कस्टम, फॉरवर्ड/रिवर्स क्रॉल सहित
चार्जिंग डिटेल्स अभी सामने नहीं आई हैं, लेकिन बाइक OTA अपडेट्स को सपोर्ट करेगी।
ऑफ-रोड तैयार हार्डवेयर: स्पोक व्हील, लांग-ट्रैवल सस्पेंशन
ऑफ-रोडिंग को ध्यान में रखते हुए S6 में दिया गया है:
-
फ्रंट में 19-इंच और रियर में 18-इंच एल्युमिनियम स्पोक व्हील
-
ब्लॉक-पैटर्न टायर्स
-
गोल्ड-फिनिश्ड USD फ्रंट फोर्क
-
रियर मोनोशॉक
-
फ्रंट और रियर डुअल-चैनल लीन-सेंसिटिव स्विचेबल ABS
ऑफ-रोड टेरेन में ABS को बंद करने का विकल्प भी मौजूद है।
फीचर्स: स्मार्ट कनेक्टिविटी और 3.5-इंच टचस्क्रीन
फ्लाइंग फ्ली S6 फीचर लोडेड है, जिसमें शामिल हैं:
-
3.5-इंच राउंड टचस्क्रीन TFT
-
क्वालकॉम स्नैपड्रैगन प्रोसेसर
-
इन-हाउस OS
-
4G, ब्लूटूथ, Wi-Fi कनेक्टिविटी
-
स्मार्टफोन/स्मार्टवॉच पेयरिंग
-
नेविगेशन, कॉल/SMS अलर्ट, व्हीकल डेटा
-
वॉइस असिस्ट
-
इन-हाउस VCU और NXP माइक्रोकंट्रोलर्स
-
OTA अपडेट्स
-
कीलेस एंट्री (ऐप के जरिए)