बिठूर कानपुर हाईवे में झंडा ध्वजारोहण का कार्यक्रम किया गया
ध्वजारोहण के साथ गणतंत्र दिवस समारोह
गणतंत्र दिवस के अवसर पर कानपुर-बिल्हौर क्षेत्र में कानपुर–बिठूर हाईवे के कर्मचारियों द्वारा ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस अवसर पर सभी कर्मचारियों ने उत्साह और देशभक्ति के साथ राष्ट्रीय पर्व मनाया और एक-दूसरे को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं।
सुरक्षा में तैनात कर्मचारी भी हैं ‘सीमा के सिपाही’
नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारी अनिल शर्मा ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जिस प्रकार देश की सीमा रेखा पर जवान तैनात रहते हैं और उनकी वजह से देश सुरक्षित रहता है, उसी प्रकार कानपुर–बिठूर हाईवे पर तैनात सभी कर्मचारी भी आम जनता की सुरक्षा के लिए लगातार कार्य कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि हाईवे पर एंबुलेंस टीम और पेट्रोलिंग टीम 24 घंटे सेवा में उपस्थित रहती है, ताकि किसी भी आपात स्थिति में तुरंत सहायता दी जा सके।
आपसी प्रेम और सकारात्मक सोच से बेहतर कार्य
इस दौरान भास्कर जी ने कहा कि सभी कर्मचारियों को आपसी प्रेम भाव के साथ मिलकर ड्यूटी करनी चाहिए। उन्होंने जोर दिया कि मन में किसी प्रकार के नकारात्मक विचार नहीं होने चाहिए और टीम भावना के साथ कार्य करने से ही बेहतर परिणाम मिलते हैं।
सुरक्षा और जागरूकता पर दिया गया संदेश
सीआरओ यशवंत प्रजापति ने कर्मचारियों को ड्यूटी के दौरान पूरी सेफ्टी के साथ काम करने की सलाह दी। उन्होंने गणतंत्र दिवस के महत्व के बारे में सभी कर्मचारियों को जानकारी दी और सड़क सुरक्षा से जुड़े कई कार्यक्रम आयोजित कराए। इनमें मुख्य रूप से आरपीओ सुनील सचान द्वारा सभी कर्मचारियों को सीपीआर की जानकारी दी गई, जिससे आपात स्थितियों में लोगों की जान बचाई जा सके।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और मिष्ठान वितरण
कार्यक्रम के दौरान कुछ कर्मचारियों ने देशभक्ति गीत, देशभक्ति शायरी और चुटकुले सुनाकर माहौल को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के समापन पर सभी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरित किया गया।
उपस्थित अधिकारी व कर्मचारी
इस अवसर पर अनिल शर्मा, भास्कर, आदित्य मिश्रा, यशवंत प्रजापति, नौशाद, सुनील सचान, दीपक तिवारी, नरेंद्र, पुष्पेंद्र, धर्मवीर, अमन, प्रशांत, शिवप्रकाश, नीरज सहित अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।