मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

सेक्टर-18 में बोनट पर दो युवकों को लटकाकर दौड़ाई कार

Tags:
Mediawali news

सेक्टर-18 की व्यस्त सड़क पर विवाद के बाद एक कैब चालक के दो युवकों को कार के बोनट पर लटकाकर तेज रफ्तार में गाड़ी दौड़ाने का मामला सामने आया है। घटना का करीब आठ सेकेंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विडियो में दो युवक कार के बोनट पर लटके दिखाई दे रहे हैं, जबकि चालक गाड़ी रोकने के बजाय उसे तेजी से आगे बढ़ाता नजर आ रहा है। इस दौरान सड़क पर चल रहे अन्य वाहन भी इसकी चपेट में आने से बचते दिख रहे हैं। पुलिस ने गाजियाबाद नंबर की कार को सीज कर दिया है।

वायरल वीडियो में कार के बोनट पर लटके दोनों युवक खुद को संभालने की कोशिश करते दिखाई देते हैं। उनके आसपास से कई वाहन गुजर रहे हैं। अचानक हुए इस घटनाक्रम के कारण सड़क पर चल रहे वाहन चालकों की रफ्तार धीमी पड़ती नजर आती है। इससे कुछ देर के लिए जाम जैसी स्थिति बनती दिखाई दे रही है। इसके बावजूद कार चालक अन्य वाहनों के बीच से तेजी से निकलता हुआ आगे बढ़ जाता है। इस घटनाक्रम ने व्यस्त सड़क पर लोगों की सुरक्षा को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। विडियो सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने नोएडा पुलिस को टैग कर आरोपी चालक के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। हालांकि, अभी तक विवाद की वजह और घटना के समय की परिस्थितियों की पुष्टि नहीं हुई है। वीडियो सेक्टर-18 का है।

क्यों चर्चा में है अंकिता भंडारी केस, कौन है दुष्यंत गौतम

गिरफ्तारी के बाद खुलेगा विवाद का राज

थाना सेक्टर-20 पुलिस के अनुसार, वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित वाहन को ट्रेस कर सीज कर दिया गया है। आरोपियों के संबंध में भी जानकारी जुटा ली गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी के बाद ही घटना के वास्तविक कारण और विवाद की पूरी जानकारी सामने आ सकेगी। फिलहाल, वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि विवाद किस बात को लेकर हुआ था और कार के बोनट पर लटके दोनों युवकों के साथ घटनाक्रम कैसे शुरू हुआ। नोएडा के सबसे व्यस्त सड़क और बाजार में इस प्रकार की घटना होने से लोग पुलिस की कार्यशैली पर भी सवाल उठा रहे हैं।

क्यों चर्चा में है अंकिता भंडारी केस, कौन है दुष्यंत गौतम

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios