मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार 2026 के लिए आवेदन शुरू, 31 जुलाई तक करें ऑनलाइन आवेदन

Tags:
प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार

Mediawali news, कानपुर नगर

भारत सरकार द्वारा वर्ष 2026 के लिए प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार (PMRBP) हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। जिला प्रोबेशन अधिकारी विकास सिंह ने जनपद के नागरिकों को जानकारी देते हुए बताया कि यह प्रतिष्ठित पुरस्कार उन बच्चों को दिया जाता है, जिन्होंने विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण और प्रेरणादायक उपलब्धियां हासिल की हैं।

यह पुरस्कार वीरता, समाज सेवा, पर्यावरण संरक्षण, खेल, कला एवं संस्कृति, विज्ञान और प्रौद्योगिकी जैसे क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को प्रदान किया जाता है। इसका उद्देश्य प्रतिभाशाली एवं समाज के लिए प्रेरणा बनने वाले बच्चों को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित करना है। पुरस्कार के लिए 05 वर्ष से 16 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाएं पात्र होंगे। अभ्यर्थियों की आयु की गणना 31 जुलाई 2026 के आधार पर की जाएगी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया कि इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी अथवा उनके अभिभावक भारत सरकार के पुरस्कार पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी और आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। अधिक जानकारी, मार्गदर्शन एवं सहायता के लिए अभ्यर्थी कक्ष संख्या-06, जिला प्रोबेशन कार्यालय, कलेक्ट्रेट कानपुर नगर में संपर्क कर सकते हैं। प्रशासन ने जनपद के अधिक से अधिक योग्य बच्चों से इस अवसर का लाभ उठाने और समय रहते आवेदन करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios