मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

अब पेड़ों की देखभाल करेगी पुलिस, आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ मिलकर गोद लेंगे पार्क

अब पेड़ों की देखभाल करेगी पुलिस
Mediawali news, Noida

गौतमबुद्धनगर में पुलिसिंग का नया मॉडल लागू होने जा रहा है। अपराध नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के साथ-साथ अब पुलिस हरियाली बढ़ाने की जिम्मेदारी भी निभाएगी। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देश पर जिले के सभी थाना क्षेत्र के पुलिस आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ मिलकर पार्क गोद लेंगे। वहीं संवेदनशील इलाकों में गश्त बढ़ाने, नए सीसीटीवी कैमरे लगाने, पीजी और किराएदारों का सत्यापन कराने समेत कई अहम फैसले लिए गए हैं। साथ ही पुलिस कमिश्नर ने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे स्थानीय आरडब्ल्यूए और फेडरेशन ऑफ नोएडा रेजिडेंट्स वेलफेयर एसोसिएशन (फोनरवा) के साथ नियमित बैठकें करें और क्षेत्र की समस्याओं का समाधान सुनिश्चित करें। इसके तहत जिले के तीनों जोन के डीसीपी हर महीने, थाना प्रभारी हर 15 दिन और चौकी प्रभारी प्रत्येक सात दिन में आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।

सेक्टर 52 फोनरवा ऑफिस में रविवार शाम हुई बैठक में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह को मुख्य अतिथि के तौर पर बुलाया गया था। सेक्टरों के सभी आरडब्ल्यूए अध्यक्ष कमिश्नर के सामने पुलिस सुरक्षा को लेकर कई शिकायते कीं। जिस उन्होंने भरी मीटिंग में पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने पुलिस कर्मियों को कई निर्देश दिए। जिसमें सबसे खास पहल यह है कि प्रत्येक पुलिस अधिकारी आरडब्ल्यूए के साथ मिलकर एक-एक पार्क गोद लेगा। पार्कों की हरियाली, रखरखाव और स्वच्छता को बेहतर बनाने के लिए संयुक्त रूप से काम किया जाएगा। साथ ही सभी थाना प्रभारी अपने क्षेत्रों में मौजूद सुनसान और संवेदनशील स्थानों को चिन्हित करें। ऐसे इलाकों में नियमित पुलिस गश्त और पेट्रोलिंग बढ़ाई जाएगी ताकि अपराध की संभावनाओं को कम किया जा सके। साथ ही संवेदनशील स्थानों और सेक्टरों में नए सीसीटीवी कैमरे लगाने की प्रक्रिया भी शुरू की जाएगी।

स्कूली बस को खुद का पार्किंग व्यवस्था करनी होगी

इसी बैठक में कमिश्नर ने यातायात व्यवस्था सुधारने पर भी जोर दिया गया। डीसीपी ट्रैफिक को निर्देश दिया कि सेक्टरों और सोसायटियों की सड़कों पर अनावश्यक रूप से खड़ी होने वाली स्कूल बसों के खिलाफ कार्रवाई की जाए। लंबे समय से खड़े लावारिस वाहनों का सत्यापन कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी। इसके अलावा साप्ताहिक बाजारों में यातायात और सुरक्षा व्यवस्था को व्यवस्थित रखने के निर्देश दिए गए हैं। पुलिस कमिश्नर ने कहा कि पुलिस और आरडब्ल्यूए के बीच बेहतर समन्वय से न केवल सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी, बल्कि स्थानीय स्तर पर नागरिक समस्याओं के समाधान और स्वच्छ व सुरक्षित वातावरण बनाने में भी मदद मिलेगी।

पीजी और किराएदारों को होगा सत्यापन

साथ ही जिले में सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए किराएदारों और पीजी (पेइंग गेस्ट) के सत्यापन अभियान को तेज करने का फैसला किया है। पुलिस अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि वे मकान मालिकों को किराएदारों का अनिवार्य पुलिस सत्यापन कराने के लिए जागरूक करें। साथ ही सभी सेक्टरों और कॉलोनियों में संचालित पीजी का भी सत्यापन सुनिश्चित कराया जाएगा। पुलिस का मानना है कि बिना सत्यापन के रहने वाले लोगों की जानकारी न होने से सुरक्षा संबंधी खतरे बढ़ सकते हैं। ऐसे में थाना और चौकी स्तर पर विशेष अभियान चलाकर मकान मालिकों से संपर्क किया जाएगा और उन्हें किराएदारों का विवरण पुलिस रिकॉर्ड में दर्ज कराने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके अलावा विभिन्न सेक्टरों में संचालित पीजी की जांच भी की जाएगी। पीजी संचालकों से वहां रहने वाले लोगों की पूरी जानकारी उपलब्ध कराने को कहा जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios