Kanpur News: ‘पर ड्रॉप मोर क्रॉप’ योजना से किसानों को मिलेगा 90% तक अनुदान, कम पानी में बढ़ेगा उत्पादन

Share your love

Mediawali news, कानपुर न्यूज़ 

Kanpur News किसानों को कम पानी में अधिक उत्पादन दिलाने और जल संरक्षण को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के तहत “पर ड्रॉप मोर क्रॉप” योजना को लागू किया है। इस योजना के माध्यम से किसानों को ड्रिप और स्प्रिंकलर सिंचाई प्रणाली अपनाने पर भारी अनुदान दिया जा रहा है।

जिला उद्यान अधिकारी उमेश चन्द्र उत्तम ने बताया कि जल संसाधनों की कमी और बढ़ती सिंचाई समस्याओं को देखते हुए आधुनिक सिंचाई तकनीकों को बढ़ावा दिया जा रहा है। ड्रिप और स्प्रिंकलर पद्धति से खेती करने पर किसानों को कम पानी में बेहतर उत्पादन मिल सकता है। इससे पानी और बिजली दोनों की बचत होगी, साथ ही किसानों की आय बढ़ाने में भी मदद मिलेगी। उन्होंने बताया कि जनपद को इस योजना के तहत कुल 1411 हेक्टेयर का लक्ष्य मिला है। इसमें ड्रिप सिंचाई, मिनी स्प्रिंकलर, माइक्रो स्प्रिंकलर, पोर्टेबल स्प्रिंकलर, सेमी परमानेंट स्प्रिंकलर और रेनगन स्प्रिंकलर जैसी आधुनिक तकनीकों को शामिल किया गया है।

ड्रिप सिंचाई में पानी सीधे पौधों की जड़ों तक बूंद-बूंद पहुंचता है, जबकि स्प्रिंकलर पद्धति में फव्वारे के रूप में सिंचाई की जाती है। इन तकनीकों से लगभग 70 प्रतिशत तक पानी की बचत होती है। वहीं उर्वरकों का उपयोग भी अधिक प्रभावी तरीके से होने के कारण करीब 50 प्रतिशत तक खाद की बचत संभव है। इससे फसल की गुणवत्ता में सुधार होता है और खरपतवार की समस्या भी कम होती है। योजना के तहत लघु और सीमान्त किसानों को ड्रिप एवं मिनी सिंचाई प्रणाली लगाने पर 90 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा। बड़े किसानों को 80 प्रतिशत तक अनुदान दिया जाएगा। वहीं पोर्टेबल और रेनगन स्प्रिंकलर पर छोटे किसानों को 75 प्रतिशत और बड़े किसानों को 60 प्रतिशत तक अनुदान मिलेगा।

योजना का लाभ लेने के लिए किसानों के पास सिंचाई का जल स्रोत होना जरूरी है। इच्छुक किसान यूपी एमआईपी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए किसान जिला उद्यान अधिकारी कार्यालय, विकास भवन रावतपुर में संपर्क कर सकते हैं। यह योजना किसानों की लागत घटाने, जल संरक्षण बढ़ाने और कृषि उत्पादन में सुधार लाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

हरियाणा बनेगा एआई फर्स्ट स्टेट, मुख्यमंत्री नायब सैनी ने लॉन्च किया ASandbox

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 368

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us