मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

Twisha Sharma Case: सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह गिरफ्तार, CBI ने तेज की जांच

Tags:
twisha sharma

Mediawali news, Noida

एक्ट्रेस Twisha Sharma मौत मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है। इस मामले की जांच कर रही सीबीआई ने आरोपी सास और रिटायर्ड जज गिरिबाला सिंह को गिरफ्तार कर लिया है। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका रद्द कर दी थी, जिसके बाद सीबीआई ने कार्रवाई तेज कर दी। गुरुवार सुबह से ही सीबीआई की टीम गिरिबाला सिंह के घर पहुंच गई थी। करीब 6 घंटे तक लगातार पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान महिला अधिकारी भी मौजूद रहीं। इसके बाद सीबीआई ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जानकारी के अनुसार, सीबीआई की एक दूसरी टीम भी मौके पर पहुंची थी। टीम ने घर के हर हिस्से की जांच की। जांच एजेंसी ने घर की 3D मैपिंग और 360 डिग्री रिकॉर्डिंग भी की, ताकि घटनास्थल से जुड़े हर पहलू को विस्तार से समझा जा सके। सीबीआई अधिकारियों ने घर के आसपास सुरक्षा भी बढ़ा दी थी। किसी बाहरी व्यक्ति को अंदर जाने की अनुमति नहीं दी गई। जांच एजेंसी अब मामले से जुड़े सभी सबूतों और परिस्थितियों की बारीकी से जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि ट्विशा शर्मा की मौत के बाद से ही यह मामला लगातार चर्चा में बना हुआ है। परिवार और रिश्तेदारों पर गंभीर आरोप लगाए गए थे। इसी के आधार पर सीबीआई जांच आगे बढ़ रही है। अब गिरिबाला सिंह की गिरफ्तारी के बाद माना जा रहा है कि मामले में कई और बड़े खुलासे हो सकते हैं। सीबीआई जल्द ही अन्य लोगों से भी पूछताछ कर सकती है। फिलहाल एजेंसी पूरे मामले की कड़ियों को जोड़ने में जुटी हुई है।

इंस्टाग्राम से दोस्ती और ट्रेडिंग के जाल में फंसाकर कारोबारी से 48 लाख की ठगी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios