Noida चूहा केस : मरा हुआ चूहा लेकर थाने केस दर्ज कराने पहुंच गई महिला

फिलहाल पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने सोसायटी में लोगों को हंसने और चौंकने दोनों का मौका दे दिया।

Share your love

Mediawali news, noida

नोएडा में पड़ोसियों के झगड़े अक्सर पार्किंग, पालतू कुत्तों या म्यूजिक सिस्टम को लेकर सुनने को मिलते हैं, लेकिन सेक्टर-134 की एक सोसायटी में मामला मरे हुए चूहे तक पहुंच गया। मामला इतना बढ़ा कि एक महिला हाथ में मृत चूहा लेकर सीधे एक्सप्रेसवे थाने पहुंच गई। थाने में मौजूद पुलिसकर्मी भी कुछ देर के लिए हैरान रह गए। महिला पड़ोसी के खिलाफ कार्रवाई करने की जिद्द पर अड़ गई तो पुलिस ने उससे लिखित में शिकायत मांग ली। इसके बाद महिला वापस चली गई। यह बात सोसायटी निवासी और अन्य लोगों को पता चली तो आश्चर्यचकित रह गए।

पुलिस ने बताया कि सेक्टर-134 स्थित जेपी कॉसमॉस सोसायटी में रहने वाली तमन्ना नाम की महिला ने आरोप लगाया कि उसका पड़ोसी आए दिन मरे हुए चूहे उसके घर के बाहर फेंक देता है। महिला का कहना था कि पड़ोसी जानबूझकर उसे परेशान करने के लिए ऐसा कर रहा है। इस बार जब उसे घर के बाहर फिर से मरा हुआ चूहा मिला तो वह नाराज हो गई और सबूत के तौर पर उसी चूहे को लेकर एक्सप्रेसवे थाने पहुंच गई। थाने में महिला ने पुलिस से शिकायत करते हुए कहा कि वह एनिमल लवर है और इस तरह किसी जानवर को मारकर फेंकना गलत है। उसने पड़ोसी पर मानसिक रूप से परेशान करने का भी आरोप लगाया। महिला की बात सुनकर पुलिसकर्मियों ने उसे समझाया कि अगर वह लिखित शिकायत देती है तो मामले में कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

हालांकि पुलिस की सलाह के बाद महिला बिना लिखित शिकायत दिए वापस लौट गई। लेकिन तब तक यह पूरा मामला सोसायटी में चर्चा का विषय बन चुका था। जैसे ही लोगों को पता चला कि ‘मरे हुए चूहे’ को लेकर मामला थाने तक पहुंच गया, लोग हैरानी जताने लगे। कुछ लोग इसे पड़ोसियों की निजी लड़ाई बता रहे थे तो कुछ इसे ‘नोएडा की सबसे अलग शिकायत’ कहकर मजे ले रहे थे। सोसायटी के कई लोगों का कहना है कि दोनों पड़ोसियों के बीच पहले से किसी बात को लेकर तनाव चल रहा था। अब चूहे वाला मामला सामने आने के बाद लोग इसे लेकर तरह-तरह की चर्चाएं कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस का कहना है कि लिखित शिकायत मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। लेकिन इस पूरे घटनाक्रम ने सोसायटी में लोगों को हंसने और चौंकने दोनों का मौका दे दिया।

सोशल मीडिया की महिलाओं की आईडी से रहे सावधान, तीन गिरफ्तार

Saurabh Yadav
Saurabh Yadav
Articles: 96

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us