सत्य नडेला ने ऐजीआई के बारे में कहा उत्साह तो है, लेकिन इंसानी उपयोगिता को दी पहली प्राथमिकता — ‘वन मॉडल फॉर ऑल’ विचार से ऐतराज़

Share your love

माइक्रोसॉफ्ट के सीईओ सत्य नडेला ने इस समय दुनिया भर में चल रही AGI (Artificial General Intelligence) की बहस पर एक बेहद संतुलित और व्यावहारिक दृष्टिकोण पेश किया है। जहां कई लोग AGI को मानव इतिहास का सबसे बड़ा तकनीकी मोड़ बता रहे हैं, वहीं नडेला का मानना है कि सबसे अहम सवाल यह नहीं है कि AGI आएगा या नहीं—बल्कि यह कि इसका इंसान के लिए वास्तविक उपयोग क्या होगा?

औद्योगिक क्रांति जितना बड़ा बदलाव? नडेला ने कही महत्वपूर्ण बात

नडेला मानते हैं कि AI वास्तव में औद्योगिक क्रांति के बाद की सबसे बड़ी तकनीकी छलांग हो सकती है, लेकिन वे इसे लेकर ज़मीन से जुड़े हुए भी दिखे।

उनके शब्दों में: “शायद यह औद्योगिक क्रांति के बाद की सबसे बड़ी चीज़ हो, लेकिन हम अभी शुरुआती चरण में हैं—पहली या दूसरी पारी में।”

उन्होंने बताया कि AI के स्केलिंग लॉज़ अभी तक सफल साबित हुए हैं और भविष्य में भी इनके काम करने की उम्मीद है। लेकिन वे यह भी स्वीकारते हैं कि अभी बहुत काम बाक़ी है।

AI का असली उद्देश्य: गार्डियन एंजल’ और ‘कॉग्निटिव एंप्लीफायर

नडेला ने AI की एक खूबसूरत परिभाषा राज रेड्डी से उद्धृत की
AI या तो एक ‘गार्डियन एंजल’ होना चाहिए या कॉग्निटिव एंप्लीफायर

उनका मानना है कि AI को सिर्फ एक टूल के रूप में देखा जाना चाहिए—एक ऐसा उपकरण जो मानव क्षमता को बढ़ाए, न कि उसे प्रतिस्थापित करे।

एक AGI मॉडल जो सब पर राज करे? नडेला ने किया खंडन

साक्षात्कार के दौरान जब ‘वन-मॉडल-फॉर-ऑल’ विज़न—एक ऐसा AGI जो हर जगह तैनात हो और हर काम करे—पर बात हुई, तो नडेला ने इसे अव्यावहारिक बताया।

उनका कहना है:

दुनिया की जरूरतें डोमेन, जियोग्राफी, और यूज़-केस के आधार पर बदलती हैं।

इसलिए एक ही ‘गॉड मॉडल’ का सब पर राज करना संभव नहीं है।

अभी भी कई क्षेत्रों में मल्टीपल मॉडल्स का उपयोग होता है—जैसे कोडिंग में।

नडेला का स्पष्ट संदेश—
“डिज़ाइन स्पेस इतना बड़ा है कि एक ही मॉडल सब पर हावी नहीं हो सकता।”

AGI के युग में फायदा किसका? मॉडल कंपनियों का या टूल बनाने वालों का?

जब उनसे पूछा गया कि AGI के युग में असली फायदा किसे मिलेगा—मॉडल कंपनियों को या वर्कफ़्लो/प्लेटफ़ॉर्म बनाने वाली कंपनियों को—तो नडेला का जवाब दिलचस्प था:

मॉडल कंपनियां कमोडिटाइजेशन का शिकार हो सकती हैं—यानी दूसरे इसे कॉपी कर सकते हैं।

जिन्हें डेटा और कॉन्टेक्स्ट इंजीनियरिंग का लाभ मिलेगा, असली बढ़त उनके पास हो सकती है।

भविष्य ओपन-सोर्स मॉडल्स, मल्टीपल फ्रंटियर मॉडल्स, और डेटा+टूल्स+वर्कफ़्लोज़ के संयोजन का होगा।

मानव और चैट UI का युग खत्म? नडेला का विज़न अलग है

सत्य नडेला एक ऐसे भविष्य की कल्पना करते हैं जहाँ:

कंपनियों के इंफ्रास्ट्रक्चर में

मानवीय चैट इंटरफ़ेस की बजाय

ऑटोनॉमस AI एजेंट्स

स्वतंत्र रूप से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us