ओप्पो फाइंड X9 सीरीज आज भारत में लॉन्च: 200MP कैमरा, डायमेंसिटी 9500 चिप और 7500mAh बैटरी वाली फ्लैगशिप लाइनअप
लॉन्च इवेंट दोपहर 12 बजे ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर लाइव स्ट्रीम किया जाएगा।
ओप्पो फाइंड X9 फ्लैगशिप सीरीज आज लॉन्च होगी: 200MP कैमरा, डायमेंसिटी 9500 चिपसेट और 7500mAh बैटरी के साथ दमदार एंट्री
टेक ब्रांड ओप्पो मंगलवार भारत में अपनी बहुप्रतीक्षित फ्लैगशिप स्मार्टफोन सीरीज Oppo Find X9 और Oppo Find X9 Pro को लॉन्च करने जा रहा है। ग्लोबल मार्केट में यह सीरीज पहले ही लॉन्च हो चुकी है और अब भारतीय बाजार में भी इसकी शुरुआत होने वाली है। इस सीरीज में प्रीमियम डिस्प्ले, दमदार कैमरा सेटअप और पावरफुल परफॉर्मेंस को ध्यान में रखकर कई उन्नत फीचर्स दिए गए हैं।
ओप्पो फाइंड X9 में लूमोजिन इमेज इंजन, 50MP कैमरा सेटअप और 7025mAh की बड़ी बैटरी जैसे फीचर्स मिलेंगे, जबकि फाइंड X9 प्रो में 200MP पेरिस्कोप कैमरा और 7500mAh बैटरी दी जाएगी। भारत में इन स्मार्टफोन्स का मुकाबला Vivo X300, OnePlus 13 और Xiaomi 17 जैसी फ्लैगशिप सीरीज से होगा।
लॉन्च इवेंट आज दोपहर 12 बजे ऑनलाइन आयोजित किया जाएगा, जिसे ओप्पो की आधिकारिक वेबसाइट और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर देखा जा सकता है।
ओप्पो फाइंड X9 प्रो: टॉप-एंड स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले और डिजाइन
6.78-इंच 2K AMOLED डिस्प्ले
2772×1272 पिक्सल रेजोल्यूशन
गोरिल्ला ग्लास विक्टस 2 प्रोटेक्शन
120Hz रिफ्रेश रेट
3600 निट्स पीक ब्राइटनेस
3D अल्ट्रासोनिक फिंगरप्रिंट सेंसर
2160Hz PWM डिमिंग और 450PPI
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
MediaTek Dimensity 9500 चिपसेट (3nm)
आर्म G1-अल्ट्रा GPU
LPDDR5X रैम + UFS 4.1 स्टोरेज
Android 16 बेस्ड ColorOS 16
36,344.4mm² कूलिंग एरिया
5 साल OS अपडेट और 6 साल सिक्योरिटी अपडेट
बैटरी और चार्जिंग
7500mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी
80W SuperVOOC वायर्ड चार्जिंग
50W AirVOOC वायरलेस चार्जिंग
10W रिवर्स चार्जिंग
बैटरी 5 साल तक 80% हेल्थ मेंटेन रखने का दावा
कैमरा सिस्टम
200MP टेलीफोटो पेरिस्कोप कैमरा
50MP Sony LYT828 OIS मेन सेंसर
50MP अल्ट्रा-वाइड लेंस
True Color Sensor
50MP फ्रंट कैमरा
कनेक्टिविटी और ड्यूरेबिलिटी
IP66 / IP68 / IP69 वॉटर और डस्ट रेजिस्टेंस
WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC
USB 3.2 Gen 1
AI LinkBoost तकनीक
ओप्पो फाइंड X9: स्पेसिफिकेशंस
डिस्प्ले और डिजाइन
6.59-इंच 1.5K OLED फ्लैट स्क्रीन
120Hz रिफ्रेश रेट
1800 निट्स पीक ब्राइटनेस
ओप्पो क्रिस्टल शील्ड ग्लास प्रोटेक्शन
P3 डिस्प्ले चिप सपोर्ट
वजन: 203 ग्राम | मोटाई: 7.99mm
परफॉर्मेंस और सॉफ्टवेयर
Dimensity 9500 प्रोसेसर
LPDDR5X रैम + UFS 4.1 स्टोरेज
Android 16 आधारित ColorOS 16
कैमरा सिस्टम
50MP Sony LYT808 OIS मेन कैमरा
50MP Samsung JN5 अल्ट्रा-वाइड
50MP LYT600 पेरिस्कोप टेलीफोटो लेंस
Hasselblad XPAN मोड
4K Ultra HD लाइव फोटो
32MP Sony IMX615 फ्रंट कैमरा
बैटरी और फीचर्स
7025mAh बैटरी
80W वायर्ड + 50W वायरलेस चार्जिंग
WiFi 7, Bluetooth 6.0, NFC, IR Blaster
IP68/IP69 रेटिंग
अल्ट्रासोनिक इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट
X-axis लीनियर मोटर
डुअल स्टीरियो स्पीकर्स