भारत-BCCI से रिश्ते सुधारना चाहता है बांग्लादेश, नए स्पोर्ट्स मिनिस्टर अमीनुल हक का बड़ा बयान

Share your love

 पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना रिश्तों पर जोर

बांग्लादेश के नए खेल मंत्री अमीनुल हक ने भारत और BCCI के साथ रिश्ते सुधारने की इच्छा जताई है। उन्होंने कहा कि यह मुद्दा जल्द बातचीत के जरिए सुलझाया जाएगा, क्योंकि बांग्लादेश अपने सभी पड़ोसी देशों के साथ दोस्ताना संबंध बनाए रखना चाहता है।

हक ने बताया कि शपथ लेने के बाद उन्होंने भारत के डिप्टी हाई कमिश्नर से मुलाकात कर टी-20 वर्ल्ड कप विवाद पर चर्चा की। उन्होंने कहा, “हम इस मुद्दे को बातचीत से जल्दी सुलझाना चाहते हैं और क्षेत्रीय सहयोग को मजबूत करना चाहते हैं।”

 टी-20 वर्ल्ड कप विवाद से बिगड़े थे रिश्ते

टी-20 वर्ल्ड कप में बांग्लादेश को अपने मैच मुंबई और कोलकाता में खेलने थे, लेकिन सुरक्षा कारणों का हवाला देते हुए टीम ने भारत दौरे से इनकार कर दिया। इसके बाद ICC ने बांग्लादेश की जगह स्कॉटलैंड को टूर्नामेंट में शामिल कर लिया। इस फैसले से दोनों देशों के क्रिकेट संबंधों में तनाव बढ़ गया था।

 मोदी-तारिक रहमान बातचीत से रिश्तों में नरमी

13 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बांग्लादेश के नेता तारिक रहमान के बीच फोन पर बातचीत हुई थी। मोदी ने रहमान को जीत की बधाई दी और दोनों देशों के संबंध मजबूत करने की इच्छा जताई।
BNP ने भी कहा कि वह भारत के साथ रचनात्मक सहयोग और आपसी सम्मान के आधार पर संबंध आगे बढ़ाना चाहता है।

 भारत दौरे से इनकार की दो बड़ी वजहें

IPL विवाद: बांग्लादेश में हिंदुओं की हत्या के बाद BCCI ने बांग्लादेशी गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को IPL खेलने की अनुमति नहीं दी। इससे BCB नाराज हो गया।
 राजनीतिक प्रतिक्रिया: बांग्लादेश की राजनीतिक पार्टियों ने इसे मुद्दा बनाया, जिसके बाद यूनुस सरकार ने IPL प्रसारण पर प्रतिबंध लगा दिया और टीम को भारत में वर्ल्ड कप खेलने से रोकने की मांग की।

 खिलाड़ियों की सुरक्षा बनी बड़ी चिंता

बांग्लादेश के पूर्व खेल मंत्री आसिफ नजरुल ने कहा था कि भारत में खिलाड़ियों और सपोर्ट स्टाफ की सुरक्षा को लेकर चिंता है। इसी वजह से टीम को भारत भेजने से इनकार किया गया था।

 मुस्तफिजुर रहमान विवाद की पूरी कहानी

मुस्तफिजुर रहमान को IPL मिनी ऑक्शन में KKR ने 9.20 करोड़ रुपये में खरीदा था, लेकिन बाद में BCCI के निर्देश पर उन्हें टीम से रिलीज कर दिया गया। इसके बाद बांग्लादेश सरकार ने IPL प्रसारण पर रोक लगा दी, जिससे विवाद और बढ़ गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us