श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, गुरु और सद्कर्मों पर दिया प्रवचन

Share your love

कानपुर/बिल्हौर:
ककवन ब्लॉक के ग्राम पंचायत चन्द्रपुरा में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। देवनगरी कनौज धाम से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक आचार्य श्री जगमोहन शास्त्री जी महाराज ने भक्तों को गुरु, सद्कर्म और निष्काम भक्ति का महत्व समझाया।

गुरु और सद्कर्मों का महत्व बताया

कथा के दौरान आचार्य श्री ने कहा कि जीवन में गुरु के बिना कुछ भी संभव नहीं है और अच्छे कर्म करने वाला व्यक्ति ही जीवन में सफलता प्राप्त करता है। उन्होंने भक्त प्रह्लाद के आदर्श जीवन और भगवान श्रीकृष्ण व सुदामा की सच्ची मित्रता का उदाहरण देते हुए बताया कि निष्काम भक्ति और सही आचरण से ही ईश्वर की कृपा प्राप्त होती है।

माता-पिता की सेवा को सर्वोपरि बताया

आचार्य श्री ने माता-पिता की सेवा को सर्वोच्च धर्म बताते हुए कहा कि जहां माता-पिता की सेवा होती है, वही मथुरा और काशी समान पवित्र स्थान बन जाता है। उन्होंने श्रद्धालुओं को अपने जीवन में सदाचार अपनाने और धर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी।

विशिष्ट अतिथियों की उपस्थिति

इस अवसर पर ग्राम प्रधान पद के भावी प्रत्याशी अभिषेक अग्निहोत्री और कृष्ण कुमार अग्निहोत्री ने आचार्य श्री को माल्यार्पण कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कार्यक्रम में परिक्षित जी, राजू ठाकुर, अजय कुमार त्रिपाठी, शिवनंदन ठाकुर, कोटेदार देवेश ठाकुर, दयाराम गौतम, देवनारायण बेरिया, शिवकुमार राठौर, सुमित राठौर, अंशु राठौर, नीरज कुमार (पत्रकार) सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और क्षेत्रवासी मौजूद रहे।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us