दुबियाना पकरा गांव में ट्रांसफार्मर चोरी, तेल और कीमती पुर्जे लेकर फरार हुए चोर

Share your love

 

सुबह ग्रामीणों को लगी चोरी की जानकारी


कानपुर बिल्हौर/शिवराजपुर थाना क्षेत्र के दुबियाना पकरा गांव में सड़क किनारे रखे ट्रांसफार्मर से चोरों ने तेल और कीमती पुर्जे चोरी कर लिए। गुरुवार रात हुई घटना का पता ग्रामीणों को शुक्रवार सुबह चला, जब उन्होंने तार कटे और उपकरणों से छेड़छाड़ देखी।

पुलिस की देरी से ग्रामीणों में नाराजगी


घटना की सूचना के लगभग दो घंटे बाद पुलिस मौके पर पहुंची, जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। लगातार हो रही चोरियों से क्षेत्र में दहशत का माहौल बन गया है।

बिजली आपूर्ति पर पड़ा असर


स्थानीय लोगों के अनुसार बिजली सप्लाई के लिए रखा गया ट्रांसफार्मर चोरों ने काट दिया और उसके अंदर से कीमती तेल व पुर्जे निकालकर फरार हो गए, जिससे बिजली व्यवस्था प्रभावित होने की आशंका है।

पुलिस और बिजली विभाग का बयान


थाना प्रभारी अमित सिंह ने बताया कि पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। वहीं जेई विमलेश दुबे ने बताया कि ट्रांसफार्मर की कीमत करीब 10 लाख रुपये से अधिक थी।

किसानों में बढ़ी चिंता


चोरी की बढ़ती घटनाओं से किसानों ने खेतों में लगे ट्रांसफार्मरों की रखवाली बढ़ा दी है और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 130

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us