ब्लाक प्रमुख शुभम बाजपेई ने पीएम के 131वें एपिसोड को सुना
Mediawali news, kanpur
ब्लाक परिसर में आयोजित हुआ कार्यक्रम, कार्यकर्ताओं में दिखा उत्साह
कानपुर/बिल्हौर। शिवराजपुर ब्लाक प्रमुख शुभम बाजपेई ने रविवार को ब्लाक परिसर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ को भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ सुना। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना और देश के विकास को लेकर उनके संदेशों पर चर्चा की।
‘मन की बात’ देश की प्रेरणादायक कहानियों का मंच: पीएम मोदी
‘मन की बात’ कार्यक्रम के 131वें एपिसोड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को संबोधित करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम केवल संवाद का माध्यम नहीं, बल्कि देश की सामूहिक उपलब्धियों और प्रेरणादायक कहानियों को सामने लाने का सशक्त मंच बन चुका है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के माध्यम से आम नागरिकों की सकारात्मक पहल और नवाचारों को पूरे देश तक पहुंचाया जाता है।
Global AI Impact Summit का किया उल्लेख
प्रधानमंत्री ने हाल ही में दिल्ली में आयोजित Global AI Impact Summit का उल्लेख करते हुए कहा कि इस सम्मेलन में दुनिया भर के नेता, उद्योग जगत के प्रमुख, नवप्रवर्तक और स्टार्टअप सेक्टर से जुड़े लोग भारत मंडपम में एकत्रित हुए। उन्होंने कहा कि यह समिट आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जिम्मेदार और प्रभावी उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम साबित हो सकता है।
AI क्षेत्र में भारत की बढ़ती वैश्विक भूमिका
पीएम मोदी ने कहा कि भारत AI के क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है और वैश्विक मंच पर अपनी मजबूत उपस्थिति दर्ज करा रहा है। उन्होंने युवाओं और नवप्रवर्तकों से तकनीक के सकारात्मक उपयोग की अपील की।
भाजपा कार्यकर्ता रहे उपस्थित
इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख शुभम बाजपेई के साथ शिवम कटियार, गौरव अग्निहोत्री, संजू सहित कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया।