UP Law and Order Alert: होली, रमजान, महाशिवरात्रि और बोर्ड परीक्षा पर CM Yogi सख्त, उपद्रवियों को चेतावनी

Share your love

लखनऊ | UP News

Lucknow CM Yogi On Law and Order: उत्तर प्रदेश में आने वाले त्योहारों और बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कानून-व्यवस्था को लेकर कड़ा रुख अपनाया है। लखनऊ में हुई उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक में सीएम योगी ने साफ कहा कि प्रदेश में होली, रमजान, महाशिवरात्रि और यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। किसी भी प्रकार की अराजकता, अफवाह या उपद्रव बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

होली 2026: ब्रज समेत पूरे यूपी में विशेष निगरानी

मुख्यमंत्री ने कहा कि 2 से 4 मार्च के बीच होली का पर्व मनाया जाएगा। खासतौर पर मथुरा-वृंदावन और ब्रज क्षेत्र में बड़े स्तर पर शोभायात्राएं और आयोजन होते हैं। ऐसे में संवेदनशील क्षेत्रों में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया जाए। सोशल मीडिया मॉनिटरिंग को और मजबूत करने के निर्देश दिए गए हैं ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या भड़काऊ पोस्ट पर तुरंत कार्रवाई हो सके। सीएम ने यह भी स्पष्ट किया कि होलिका दहन केवल पारंपरिक स्थलों पर ही किया जाए। सड़क, चौराहे या यातायात बाधित करने वाले स्थानों पर दहन की अनुमति नहीं होगी।

रमजान और ईद 2026: सौहार्द और संवाद पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि यूपी बोर्ड परीक्षाओं के दौरान ही रमजान का महीना शुरू होगा और संभावित रूप से 21 मार्च को ईद मनाई जाएगी। जिला प्रशासन को निर्देश दिए गए हैं कि धर्मगुरुओं के साथ लगातार संवाद बनाए रखें। कोई नई परंपरा शुरू न हो और पुराने नियमों का ही पालन किया जाए।

UP Board Exam 2026: नकल माफिया पर सख्ती

18 फरवरी से शुरू हो रही यूपी बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षाओं को लेकर सीएम योगी ने सख्त संदेश दिया है। परीक्षा केंद्रों पर CCTV निगरानी, कंट्रोल रूम मॉनिटरिंग और सघन जांच के निर्देश दिए गए हैं। नकल कराने वाले गिरोहों के खिलाफ कठोरतम कार्रवाई की जाएगी।

महाशिवरात्रि पर 4 जिलों में हाई अलर्ट

महाशिवरात्रि के अवसर पर वाराणसी, मेरठ, लखीमपुर खीरी और बाराबंकी में विशेष सतर्कता बरतने को कहा गया है। मंदिरों में सुगम दर्शन, ट्रैफिक और पार्किंग की बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। महिला सुरक्षा के लिए विशेष इंतजाम और NDRF व SDRF की टीमें 24×7 तैनात रहेंगी।

अवैध शराब, स्टंटबाजी और लाउडस्पीकर पर कार्रवाई

सीएम योगी ने अवैध और जहरीली शराब के खिलाफ अभियान तेज करने के निर्देश दिए हैं। सड़कों पर स्टंटबाजी करने वालों पर कड़ी कार्रवाई होगी। धर्मस्थलों के लाउडस्पीकर की आवाज परिसर से बाहर न जाए, यह सुनिश्चित किया जाए। रात 10 बजे के बाद डीजे और तेज ध्वनि उपकरणों पर प्रतिबंध रहेगा।

ट्रैफिक, एंबुलेंस और जनगणना पर भी फोकस

मुख्यमंत्री ने शहरों में ट्रैफिक जाम की समस्या के स्थायी समाधान पर जोर दिया। 108 और 102 एंबुलेंस सेवाओं के रिस्पॉन्स टाइम को बेहतर बनाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही आगामी जनगणना की तैयारियां समय से पूरी करने के लिए डीएम को दिशा-निर्देश दिए गए।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 128

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us