सलाम नमस्ते में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर सेहत सही लाभ कई हेल्थ क्लब की शुरुआत

Share your love

NBT news, noida
विश्व स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर आईएमएस नोएडा के सामुदायिक रेडियो “सलाम नमस्ते” द्वारा “सेहत सही लाभ कई” हेल्थ क्लब की शुरुआत की गई। यह पहल समुदाय में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से शुरू की गई। इस पहल के अंतर्गत ग्रामीण, अर्ध-शहरी और शहरी क्षेत्रों के युवाओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित की जा रही है। हेल्थ क्लब के माध्यम से युवाओं को स्वास्थ्य, स्वच्छता, पोषण, योग, खेल तथा जीवनशैली से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया जाएगा।

सलाम नमस्ते की स्टेशन हेड वर्षा छबारिया ने बताया कि “सेहत सही लाभ कई” एक व्यापक स्वास्थ्य जागरूकता अभियान है, जिसे स्मार्ट एनजीओ के सहयोग से तथा बिल एवं मेलिंडा गेट्स फाउंडेशन के समर्थन से संचालित किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह पहल सामुदायिक स्वास्थ्य सुधार के प्रति प्रतिबद्धता को मजबूत करने का एक महत्वपूर्ण प्रयास है। इस अभियान के अंतर्गत “सेहत श्रृंखला – सेहत सही लाभ कई” के माध्यम से गांव-गांव में युवाओं के साथ हेल्थ क्लब की शुरुआत की जा रही है। आज सलाम नमस्ते की प्रयास से मकनपुर, कनावनी, निठारी तथा छिजारसी गांव में इस पहल को सफलतापूर्वक स्थापित किया गया।

उन्होंने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य क्लब का उद्देश्य ग्रामीण समुदायों में स्वास्थ्य संबंधी जानकारी का प्रसार, स्वस्थ आदतों को अपनाने के लिए प्रेरित करना तथा युवाओं की ऊर्जा और उत्साह के माध्यम से सकारात्मक बदलाव लाना है।इस पहल से कई महत्वपूर्ण लाभ अपेक्षित हैं, जिनमें स्वास्थ्य संबंधी जानकारी और आदतों में सुधार, बीमारियों में कमी, समुदाय की सक्रिय भागीदारी तथा युवाओं के माध्यम से दीर्घकालिक प्रभाव शामिल हैं। सेहत सही लाभ कई हेल्थ क्लब के माध्यम से स्वास्थ्य में सुधार, सामुदायिक सहभागिता को बढ़ावा देने तथा स्थायी सकारात्मक प्रभाव स्थापित करने का लक्ष्य रखा गया है। हमें आशा है कि यह पहल न केवल युवाओं को जागरूक नागरिक बनने के लिए प्रेरित करेगी, बल्कि समाज में व्यापक स्तर पर सकारात्मक परिवर्तन लाने का सशक्त माध्यम भी बनेगी।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 225

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us