शिवराजपुर थाने में होली व रमजान को लेकर शांति समिति की बैठक
Mediawali news, kanpur
आगामी होली पर्व रमजान त्योहार को लेकर शिवराजपुर थाने में शांति समिति की बैठक में थाना प्रभारी अमित सिंह ने पीस कमेटी के सदस्यों साथ बैठक की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के धर्म गुरुओं, ग्राम प्रधानों, पदाधिकारियों से त्योहारों को आपसी भाईचारे सौहार्द के साथ मनाने की कहा।
सदस्यों ने कस्बे से गुजरने वाले ओवरलोड वाहनों का मुद्दा प्रमुख रूप से उठाया गया। लोगों ने कहा कि भारी और ओवरलोड डंपरों के आवागमन से आए दिन जाम की स्थिति दुर्घटना की आशंका बनी रहती है।थाना प्रभारी अमित सिंह ने आश्वासन देते हुए कहा कि जल्द ही ओवरलोड वाहनों का कस्बे में प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित किया जाएगा। जबरन कस्बे में घुसने वाले डंपरों के खिलाफ चालान की कार्रवाई आवश्यक होने पर उन्हें सीज भी किया जाएगा।
थाना प्रभारी ने सभी से अपील की कि होली रमजान के दौरान किसी भी तरह की अफवाहों पर ध्यान न दें। किसी भी समस्या की सूचना तत्काल पुलिस को दें, ताकि त्योहार शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सकें।इस दौरान कैलाश कटियार,बबलू कटियार,प्रदीप तिवारी सचिन तिवारी सर्वेश वर्मा सचिन तिवारी दीपक सिंह सेंगर,हरपाल नंदे ठाकुर अजय, विमल पाल कर्मेंद्र तिवारी,वरिष्ठ एसआई यशवीर सिंह राजेश सिंह हिमांशु सिंह हेमंत सिंह शुभम गौतम राघवेंद्र विक्रांत साथ अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे l।