शिवराजपुर थाना क्षेत्र के कुकरी गांव में दबंगों की दबंगई, वृद्ध को दी जान से मारने की धमकी

Share your love
Kanpur news
घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज और मारपीट की कोशिश

कानपुर नगर के शिवराजपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत कुकरी गांव में दबंगई का मामला सामने आया है। आरोप है कि आधा दर्जन से अधिक लोगों ने एक वृद्ध के घर के बाहर पहुंचकर गाली-गलौज की और लाठी-डंडों से हमला करने की कोशिश की। पीड़ित वृद्ध के अनुसार, आरोपी शिवम, आशीष, बबलू, दिनेश सहित अन्य लोग अचानक उसके घर पहुंचे और अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए हंगामा करने लगे।

 ग्रामीणों के पहुंचते ही फरार हुए आरोपी

घटना के दौरान शोर-शराबा सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, जिससे आरोपी वहां से फरार हो गए। पीड़ित का कहना है कि आरोपियों का उद्देश्य मारपीट करना और भय का माहौल बनाना था। घटना के बाद गांव में दहशत का माहौल है और स्थानीय लोग भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

 पुलिस में दर्ज कराई शिकायत, जांच शुरू

घटना से भयभीत पीड़ित वृद्ध ने शिवराजपुर थाना पहुंचकर नामजद आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है। पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने उसे जान से मारने की धमकी भी दी। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी गई है और जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us