शिवराजपुर पुलिस के हाथ खाली चार दिन बीत जाने पर आरोपी कोसों दूर

Share your love

फोटोग्राफर से मारपीट व लूट के आरोपी चार दिन बाद भी फरार, पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

कानपुर। शिवराजपुर थाना क्षेत्र में फोटोग्राफर से मारपीट कर लूटपाट करने के मामले में चार दिन बीत जाने के बावजूद पुलिस आरोपियों को गिरफ्तार नहीं कर पाई है। घटना में नामजद आरोपियों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था, लेकिन अभी तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हो सकी है, जिससे पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े हो रहे हैं।

पीड़ित योगेंद्र शुक्ला ने पुलिस को दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया कि उनका भतीजा अभिनव शुक्ला शुक्रवार रात बीरामऊ गांव से शादी समारोह में फोटोग्राफी कर लौट रहा था। रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे अनुज यादव और उत्कर्ष दुबे निवासी बर्राजपुर तथा दो अज्ञात व्यक्तियों ने उसे रोक लिया और मारपीट शुरू कर दी। आरोपियों ने उसके दो महंगे वीडियो ग्राफी कैमरे, एक मोबाइल फोन और नगदी लूट ली।

पीड़ित को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि आरोपी उसे मरा हुआ समझकर मौके से फरार हो गए। घटना के बाद शिवराजपुर पुलिस ने नामजद आरोपियों सहित चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया, लेकिन चार दिन बीत जाने के बाद भी किसी की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है।

स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि नामजद आरोपियों के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं कर पा रही है, तो आम जनता का पुलिस पर भरोसा कमजोर होना स्वाभाविक है। लोगों ने जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी और कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us