शॉर्ट सर्किट से लगी आग, गृहस्थी जलकर खाक

Share your love
kanpur news

कानपुर/बिल्हौर क्षेत्र के बछना गांव में बुधवार सुबह शॉर्ट सर्किट से घर में आग लग गई, जिससे घर की पूरी गृहस्थी जलकर खाक हो गई। घटना के समय घर के मालिक देवी सहाय कटियार खेत पर गए हुए थे, जबकि उनकी पत्नी राजरानी घर पर अकेली थीं। अचानक कमरे में शॉर्ट सर्किट से आग भड़क उठी और देखते ही देखते धुआं और लपटें उठने लगीं। आग देखकर राजरानी घबरा गईं और शोर मचाने लगीं।

महिला की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे। उन्होंने तुरंत बिजली सप्लाई बंद कर मुख्य लाइन कटवाई और आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। ग्रामीणों ने बाल्टी और समर पाइप से पानी डालकर कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

 एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका

हालांकि आग पर काबू पा लिया गया, लेकिन तब तक कमरे में रखा कूलर, बेड, चढ़ावे की साड़ियां, कीमती कपड़े और अन्य घरेलू सामान जलकर नष्ट हो चुका था। पीड़ित परिवार ने करीब एक लाख रुपये के नुकसान की आशंका जताई है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि समय रहते बिजली लाइन नहीं काटी जाती तो आग पूरे मकान को अपनी चपेट में ले सकती थी, जिससे बड़ा हादसा हो सकता था।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us