बिल्हौर में सड़क चौड़ीकरण पर विवाद: किसानों ने लगाया जमीन कब्जाने का आरोप

Share your love
Mediawali news

कानपुर के बिल्हौर तहसील क्षेत्र में पीडब्ल्यूडी द्वारा कराए जा रहे सड़क चौड़ीकरण कार्य को लेकर विवाद गहरा गया है। यह सड़क पांच गांवों को जोड़ती है, लेकिन किसानों का आरोप है कि बिना किसी नोटिस और मुआवजे के उनकी जमीन पर कब्जा किया जा रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, नक्शे में सड़क की चौड़ाई 15 फीट निर्धारित है, जबकि इसे 36 फीट तक बढ़ाया जा रहा है। किसानों ने यह भी आरोप लगाया कि किसी निजी संस्था को लाभ पहुंचाने के लिए यह बदलाव किया जा रहा है।
इसके साथ ही ठेकेदार के कर्मचारियों पर अभद्रता और धमकी देने के भी आरोप लगे हैं, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश बढ़ता जा रहा है।

 राजनीति गरमाई, कार्रवाई की मांग

मामले की जानकारी मिलने पर समाजवादी पार्टी की पूर्व प्रत्याशी रचना सिंह गौतम मौके पर पहुंचीं और अधिकारियों से नाप-जोख से जुड़े दस्तावेज मांगे। हालांकि, लेखपाल और कानूनगो कोई लिखित आदेश या नोटिस प्रस्तुत नहीं कर सके। अधिकारियों ने बताया कि उन्हें एसडीएम के मौखिक निर्देश पर कार्य करने को कहा गया है।
रचना सिंह गौतम ने इस पर कड़ी आपत्ति जताते हुए कहा कि बिना सहमति और मुआवजे के जमीन अधिग्रहण पूरी तरह असंवैधानिक है। उन्होंने चेतावनी दी कि किसानों के अधिकारों का हनन बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। साथ ही प्रशासन से तत्काल जांच और निष्पक्ष कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि जबरन कार्रवाई नहीं रोकी गई, तो समाजवादी पार्टी बड़ा आंदोलन करने को मजबूर होगी।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 189

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us