PM Modi करेंगे ‘India AI Impact Expo 2026’ का उद्घाटन, 65 देशों की मौजूदगी में AI पर वैश्विक मंथन शुरू

Share your love

Mediawali News, नई दिल्ली। 

– लाइव कहां देखें?

‘India AI Impact Summit 2026’ को IndiaAI के आधिकारिक यूट्यूब चैनल पर लाइव देखा जा सकेगा। यह समिट भारत को ग्लोबल AI मैप पर मजबूत स्थिति दिलाने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है। अब देखना होगा कि इस मंच से AI के भविष्य को लेकर कौन-सी नई घोषणाएं और साझेदारियां सामने आती हैं।

https://www.youtube.com/live/3UB5kRjmDa4?si=mO9GEUxmRCUqC3Ft

PM Modi India AI Impact Expo

भारत आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा कदम उठाने जा रहा है। प्रधानमंत्री Narendra Modi सोमवार को ‘India AI Impact Expo 2026’ का उद्घाटन करेंगे। यह आयोजन 16 से 20 फरवरी तक नई दिल्ली में होगा। इसी के साथ 19 फरवरी को ‘India AI Impact Summit 2026’ का भी उद्घाटन प्रधानमंत्री करेंगे। इसे ग्लोबल साउथ का सबसे बड़ा AI समिट बताया जा रहा है।

AI का महाकुंभ: 65 देशों की भागीदारी

समिट और एक्सपो में 65 देशों की भागीदारी होगी। 13 देशों के अलग-अलग पवेलियन बनाए गए हैं, जिनमें ऑस्ट्रेलिया, जापान, फ्रांस, जर्मनी, यूनाइटेड किंगडम समेत कई देश शामिल हैं। इस आयोजन में 300 से अधिक एग्जीबिशन पवेलियन, लाइव डेमो और 600 से ज्यादा स्टार्टअप भाग ले रहे हैं। थीम ‘People, Planet, Progress’ रखी गई है, जिसका मकसद AI को आम लोगों और विकास से जोड़ना है।

500 से ज्यादा सेशन, 2.5 लाख विजिटर्स की उम्मीद

एक्सपो और समिट के दौरान 500 से अधिक सेशन आयोजित किए जाएंगे। इनमें हेल्थ, एजुकेशन, कृषि, क्लाइमेट और इंडस्ट्री जैसे सेक्टर में AI की भूमिका पर चर्चा होगी। आयोजकों के मुताबिक, इस कार्यक्रम में 2.5 लाख से ज्यादा विजिटर्स के आने की उम्मीद है।

टेक दिग्गजों की मौजूदगी

समिट में दुनिया की बड़ी टेक कंपनियों के प्रमुख शामिल होंगे, जिनमें:

  • Sundar Pichai
  • Sam Altman
  • Dario Amodei
  • Demis Hassabis
  • Brad Smith
  • Cristiano Amon

शामिल होंगे। हालांकि Jensen Huang का दौरा फिलहाल स्थगित हो गया है।

वैश्विक नेताओं की भागीदारी

समिट में फ्रांस के राष्ट्रपति Emmanuel Macron और ब्राजील के राष्ट्रपति Luiz Inacio Lula da Silva समेत कई देशों के प्रतिनिधि शामिल होंगे। इसके अलावा संयुक्त राष्ट्र और अन्य अंतरराष्ट्रीय संगठनों के वरिष्ठ अधिकारी भी कार्यक्रम का हिस्सा बनेंगे।

भारत के लिए क्यों अहम है यह समिट?

यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है जब AI के क्षेत्र में अमेरिका और चीन के बीच प्रतिस्पर्धा तेज है। भारत इस समिट के जरिए अपनी AI रणनीति, स्टार्टअप इकोसिस्टम और वैश्विक साझेदारी को मजबूत करने की दिशा तय करेगा। विशेषज्ञों का मानना है कि इससे भारत को AI इनोवेशन, निवेश और टेक्नोलॉजी डेवलपमेंट में बड़ा लाभ मिल सकता है।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 128

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us