ओटीएस योजना सफल बनाने के लिए नोएडा में 24 स्थानों पर लगाए गए शिविर

Share your love

Noida news

अधीशासी और सहायक अभियंताओं को सौंपी गई जिम्मेदारी

नोएडा में बिजली बकायेदारों के लिए शुरू की गई ओटीएस (वन टाइम सेटलमेंट) योजना को सफल बनाने के लिए रविवार को जिले के 24 स्थानों पर शिविर लगाए गए। इन शिविरों की जिम्मेदारी क्षेत्र के अधीशासी अभियंता और सहायक अभियंताओं को दी गई है, ताकि अधिक से अधिक उपभोक्ता योजना का लाभ उठा सकें।

गांव-गांव जाकर बकायेदारों को किया जाएगा जागरूक

विद्युत निगम ने बकायेदार उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए घर-घर जाकर जानकारी देने का अभियान शुरू किया है। अधिकारियों का कहना है कि उपभोक्ताओं को योजना के फायदे बताए जा रहे हैं, ताकि वे समय रहते पंजीकरण करा सकें।

पंजीकरण कम, कनेक्शन काटने की चेतावनी

विद्युत निगम के अनुसार जिले में 47 हजार बकायेदार और करीब 7,500 बिजली चोरी के मामले में चिन्हित उपभोक्ता हैं। अभी तक 50 प्रतिशत उपभोक्ताओं ने भी पंजीकरण नहीं कराया है। योजना समाप्त होने में दो सप्ताह बाकी हैं। अधिकारियों ने चेतावनी दी है कि योजना खत्म होने के बाद बकाया न चुकाने वालों का कनेक्शन काट दिया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us