मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने नोएडा में मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्यक्रम का किया निरीक्षण
नोएडा: उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने जनपद भ्रमण के दौरान अर्हता तिथि 01.01.2026 के आधार पर संचालित विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम की प्रगति का स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सेक्टर-119 स्थित मिलेनियम पब्लिक स्कूल के नोटिस सुनवाई केंद्र और सेक्टर-91 स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में आयोजित संवाद कार्यक्रम में भाग लिया।
नोटिस सुनवाई केंद्र की कार्यप्रणाली का लिया जायजा
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने मिलेनियम पब्लिक स्कूल स्थित नोटिस सुनवाई केंद्र पर उपलब्ध सुविधाओं, शिकायत निस्तारण व्यवस्था और नागरिकों को दी जा रही सेवाओं का निरीक्षण किया। उन्होंने मतदाताओं से सीधे संवाद कर उनकी समस्याएं और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को समयबद्ध और संतोषजनक समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने RWA और AOA के सहयोग की सराहना करते हुए स्थानीय स्तर पर शिविर आयोजित करने के निर्देश भी दिए, ताकि नागरिकों को अधिक सुविधा मिल सके।
बीएलओ और सुपरवाइजरों से संवाद, मतदाता सूची पर चर्चा
पंचशील बालक इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने विधानसभा क्षेत्र 61-नोएडा, 62-दादरी और 63-जेवर के बीएलओ एवं सुपरवाइजरों से संवाद किया। उन्होंने मतदाता सूची अद्यतन, नए मतदाता पंजीकरण, नाम संशोधन, स्थानांतरण और विलोपन कार्यों की समीक्षा की।
उन्होंने कहा कि निष्पक्ष और त्रुटिरहित निर्वाचन प्रक्रिया में बीएलओ की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है और प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम सूची में शामिल होना चाहिए।
243 बीएलओ सम्मानित, प्रशासन की तैयारी पर संतोष
मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्वाचन तैयारियों पर संतोष व्यक्त करते हुए उत्कृष्ट कार्य करने वाले 243 बीएलओ को प्रशस्ति पत्र और ओडीओपी उपहार देकर सम्मानित किया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने जनजागरूकता अभियानों और घर-घर सत्यापन कार्यों की जानकारी दी और अभियान को प्राथमिकता बताते हुए सभी अधिकारियों से ईमानदारी व संवेदनशीलता के साथ कार्य करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर अपर मुख्य कार्यपालक अधिकारी नोएडा वंदना त्रिपाठी, उप जिलाधिकारी सदर आशुतोष गुप्ता, उप जिलाधिकारी दादरी अनुज नेहरा, उप जिलाधिकारी जेवर अभय कुमार सिंह सहित कई अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।
The Chief Electoral Officer of Uttar Pradesh, Navdeep Rinnwa, conducted an inspection of the voter list revision program during his visit to the district. This initiative aims to ensure the accuracy and comprehensiveness of the electoral rolls ahead of the upcoming elections. Rinnwa emphasized the importance of public participation in the electoral process to enhance the democratic framework. The efforts in Noida are part of a broader strategy to facilitate transparent and fair elections throughout the region.