खरेश्वर मंदिर परिसर के उपेक्षित तालाब को स्वच्छ बनाने का संकल्प

Share your love
Mediawali news, kanpur

कानपुर नगर शिवराजपुर क्षेत्र के प्राचीन खरेश्वर मंदिर परिसर स्थित उपेक्षित तालाब को स्वच्छ एवं सुंदर बनाने की पहल शुरू हो गई है। कुछ दिन पूर्व कानपुर प्लॉगर फाउंडेशन की संस्थापक डॉ. संजीवनी शर्मा ने मंदिर में दर्शन के दौरान तालाब की दयनीय स्थिति को देखा। जिसके बाद उन्होंने इसे साफ, स्वच्छ और प्रदूषण मुक्त बनाने का संकल्प लिया।

इस पहल को आगे बढ़ाने के लिए डॉ. शर्मा ने यंग इंडिया कानपुर संस्था के पदाधिकारियों संचित अग्रवाल एवं कोहिमा थानदानिया से संपर्क किया। दोनों ने इस अभियान में सक्रिय सहयोग देने का आश्वासन दिया। इसके अतिरिक्त ‘से अर्थ फाउंडेशन’ के संस्थापक रामवीर तंवर से भी संपर्क कर अभियान को व्यापक रूप देने की दिशा में कदम उठाए गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार “से अर्थ फाउंडेशन” संस्था ने लगभग 100 तालाबों को नव-जीवन दिया है।

सेल्फी प्वाइंटक

ब्लॉक प्रमुख शुभम बाजपेई ने बताया कि सेल्फी प्वाइंट के पास पर्यटकों के आकर्षण लिए रंगीन दूधिया लाइट फव्वारे लगाए जाएंगे जो कि पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बनेंगे। इसके बाद कमल गट्टे के फूल को बोया जाएगा जिससे सुगंधित फूलों से लोग आकर्षण होंगे

बताया जा रहा है कि इस अभियान के अंतर्गत शीघ्र ही तालाब की सफाई, सौंदर्यीकरण, बाउंड्रीवाल एवं पर्यावरण संरक्षण से संबंधित कार्य प्रारंभ किए जाएंगे। इससे न केवल मंदिर परिसर की सुंदरता बढ़ेगी, बल्कि स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं को स्वच्छ वातावरण भी उपलब्ध हो सकेगा।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 190

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us