जेवर में सेमीकंडक्टर पार्क के शिलान्यास की तैयारियों का डीएम ने लिया जायजा

Share your love

Mediawali news, गौतमबुद्धनगर
यमुना विकास प्राधिकरण क्षेत्र के सेक्टर-28, जेवर में प्रस्तावित एचसीएल एवं फॉक्सकॉन कंपनी के संयुक्त उद्यम इंडिया चिप प्रा.लि. (सेमीकंडक्टर पार्क) के शिलान्यास कार्यक्रम की तैयारियां तेज हो गई हैं। आगामी वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए जिलाधिकारी ने मा० विधायक जेवर धीरेंद्र सिंह एवं यमुना विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यपालक अधिकारी राकेश कुमार सिंह के साथ कार्यक्रम स्थल और प्रस्तावित हेलीपेड का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने मंच व्यवस्था, अतिथि एवं मीडिया दीर्घा, सुरक्षा प्रबंध, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति, साफ-सफाई और यातायात प्रबंधन की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी तैयारियां समयसीमा के भीतर पूरी की जाएं।

हेलीपेड स्थल पर भी सुरक्षा मानकों, बैरिकेडिंग, फायर ब्रिगेड, एम्बुलेंस एवं वैकल्पिक मार्गों की उपलब्धता की समीक्षा की गई। जिलाधिकारी ने सुरक्षा व्यवस्था को चाक-चौबंद रखने और यातायात संचालन को सुचारू बनाए रखने के विशेष निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम के दौरान आमजन एवं आगंतुकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

इस अवसर पर डीसीपी साद मियां खान, डॉ. प्रवीण रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे, उप जिलाधिकारी जेवर दुर्गेश सिंह, जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा, अधिशासी अभियंता लोक निर्माण कंचन, एसीपी जेवर सार्थक सेंगर सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 128

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us