होली पर शांति और सौहार्द बनाए रखें: शिवराजपुर थाने में पीस कमेटी बैठक

Share your love

प्रशासन ने की शांति की अपील

कानपुर/बिल्हौर शिवराजपुर में आगामी होली पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से मनाने के लिए शिवराजपुर थाने में पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बिल्हौर एसीपी मंजू सिंह और थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह मौजूद रहे। क्षेत्र के धर्मगुरु, ग्राम प्रधान और सम्मानित नागरिकों ने भी भाग लिया। प्रशासन ने बताया कि कानपुर नगर में बीएनएस की धारा 144 पहले से लागू है और शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

डीजे और अफवाहों पर सख्ती

एसीपी और थाना प्रभारी ने स्पष्ट किया कि होली के दौरान किसी भी प्रकार की अराजकता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। कस्बे के वार्ड नंबर चार स्थित होली स्थल का निरीक्षण भी किया गया। अधिकारियों ने निर्देश दिए कि तेज ध्वनि में डीजे न बजाया जाए, क्योंकि रमजान का पवित्र माह भी चल रहा है। सभी से आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ त्योहार मनाने की अपील की गई। किसी भी अफवाह या विवाद की स्थिति में तुरंत पुलिस को सूचना देने को कहा गया।

लोगों ने दिया सहयोग का आश्वासन

बैठक में मौजूद लोगों ने प्रशासन को पूर्ण सहयोग देने और शांतिपूर्ण माहौल में होली मनाने का आश्वासन दिया। इस दौरान मोनू सिंह तोमर, पूर्व प्रधान विजय लक्ष्मी, सभासद शिवम ओमर, अरुण यादव, दीपक सेंगर, ग्राम प्रधान सर्वेश वर्मा, विमल पाल, अजय प्रताप, विजय कटियार, रामकुमार कश्यप, वरिष्ठ एसआई यशवीर सिंह सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us