ज्ञापन सौंपने की तैयारी के बीच भाकियू (भानु) पदाधिकारी नजरबंद

Share your love

Mediawali news, noida

ग्रेटर नोएडा। Bhartiya Kisan Union (Bhanu) के पदाधिकारियों को उस समय नजरबंद कर दिया गया, जब संगठन द्वारा किसानों की विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपने की तैयारी की जा रही थी। संगठन का आरोप है कि वर्षों से किसानों की मांगों को लेकर संघर्ष किया जा रहा है, लेकिन सरकार की ओर से केवल आश्वासन ही मिल रहे हैं और समस्याओं का ठोस समाधान अब तक नहीं हो पाया है।

मुख्यमंत्री के दौरे से पहले बढ़ी हलचल

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री Yogi Adityanath का ग्रेटर नोएडा में एक निजी अस्पताल के लोकार्पण कार्यक्रम में आगमन प्रस्तावित था। इसी दौरान भाकियू (भानु) ने किसानों की समस्याओं से अवगत कराने के लिए ज्ञापन देने का निर्णय लिया था।

संगठन का कहना है कि जैसे ही इसकी सूचना पुलिस प्रशासन को मिली, तत्काल कार्रवाई करते हुए पदाधिकारियों को नजरबंद कर दिया गया। इस कार्रवाई का संगठन ने विरोध जताया।

एसीपी को सौंपा गया ज्ञापन

विरोध के बाद एसीपी प्रवीण कुमार सिंह मौके पर पहुंचे और संगठन के पदाधिकारियों से वार्ता की। इसके पश्चात भाकियू (भानु) के प्रतिनिधियों ने उन्हें ज्ञापन सौंप दिया।

इस अवसर पर राष्ट्रीय संगठन मंत्री मनोज चौधरी, एनसीआर अध्यक्ष सुनील अवाना, प्रदेश उपाध्यक्ष अनिल बैसोया, नोएडा महानगर अध्यक्ष राजवीर मुखिया सहित प्रेम सिंह भाटी, सुभाष भाटी, सोनू अवाना, कर्मवीर बैसला, ओमी प्रधान, किटी प्रधान, ललित कुमार, राजू बैसोया, रितिक शर्मा, बीरेन्द्र चौधरी, आकाश चौधरी, हरेन्द्र अम्बावता समेत सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे।

संगठन ने चेतावनी दी है कि यदि किसानों की समस्याओं का शीघ्र समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

Lekha
Lekha
Articles: 1011

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us