ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर पदों पर भर्ती, 23 फरवरी से आवेदन प्रक्रिया शुरू

Share your love

 बिसरख, दादरी और जेवर विकासखंड की ग्राम पंचायतों में रिक्त पदों पर आमंत्रित किए गए आवेदन

गौतमबुद्धनगर जनपद की ग्राम पंचायतों में पंचायत सहायक/अकाउंटेंट कम डाटा एंट्री ऑपरेटर के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू की जा रही है। जिला पंचायत राज अधिकारी गौतमबुद्धनगर ने बताया कि विकासखंड बिसरख के ग्राम बंबावड़, प्यावली, ताजपुर, ततारपुर खगोड़ा, बिसहडा और बिश्नूली, विकासखंड दादरी के ग्राम सैथली, छायसा, छोलस, लुहारली, रामगढ़ चमरावली, दादूपुर और खटाना कोट, तथा विकासखंड जेवर के ग्राम मंडप्पा, गोबिंदगढ़, लौदोना और बांजरपुर में रिक्त पदों हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं।

आवेदन एवं चयन प्रक्रिया की समय-सीमा


भर्ती प्रक्रिया के अनुसार 20 से 22 फरवरी 2026 तक ग्राम पंचायत स्तर पर सूचना पट्ट एवं मुनादी के माध्यम से आवेदन आमंत्रित करने की सूचना दी जाएगी।
23 फरवरी से 09 मार्च 2026 तक अभ्यर्थी आवेदन पत्र जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय, विकासखंड कार्यालय एवं संबंधित ग्राम पंचायत कार्यालय में जमा कर सकेंगे।

इसके बाद 10 से 17 मार्च 2026 तक प्राप्त आवेदन पत्रों को संबंधित ग्राम पंचायतों को उपलब्ध कराया जाएगा।
18 से 25 मार्च 2026 के बीच ग्राम पंचायत द्वारा श्रेष्ठता सूची तैयार कर प्रशासनिक समिति के समक्ष प्रस्तुत की जाएगी और अनुमोदित सूची जिला स्तरीय समिति को भेजी जाएगी।
26 से 30 मार्च 2026 तक जिलाधिकारी की अध्यक्षता में गठित समिति द्वारा परीक्षण एवं संस्तुति की जाएगी।
31 मार्च से 01 अप्रैल 2026 तक ग्राम पंचायत द्वारा चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र जारी किए जाएंगे।

 आवेदन करने का तरीका


जिला पंचायत राज अधिकारी ने बताया कि इच्छुक अभ्यर्थी निर्धारित प्रारूप में आवेदन पत्र भरकर व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के माध्यम से अपनी ग्राम पंचायत, विकासखंड कार्यालय अथवा जिला पंचायत राज अधिकारी कार्यालय में निर्धारित समयावधि में जमा कर सकते हैं।

इस भर्ती से ग्रामीण स्तर पर प्रशासनिक कार्यों को मजबूती मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
 
 
 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us