गाजियाबाद में वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर हिंसक झड़प, 30 से अधिक ग्रामीण घायल

Share your love
Ghazibad news
निर्माण कार्य के विरोध में पहुंचे थे ग्रामीण

गाजियाबाद के लोनी स्थित ट्रॉनिका सिटी थाना क्षेत्र के मीरपुर हिंदू गांव में निर्माणाधीन सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट को लेकर रविवार को बड़ा विवाद हो गया। प्लांट के विरोध में ग्रामीण जब निर्माण स्थल पहुंचे तो पुलिस और ग्रामीणों के बीच झड़प हो गई। पुलिस के लाठीचार्ज में महिला समेत 30 से अधिक ग्रामीण घायल हो गए, जबकि ग्रामीणों के पथराव में दो पुलिसकर्मी भी जख्मी हो गए।

ज्ञापन देने पहुंचे ग्रामीण, धरने की जिद

ग्रामीणों का कहना है कि वे पिछले डेढ़ महीने से प्लांट के निर्माण का विरोध कर रहे थे। रविवार को निर्माण कार्य शुरू होने की सूचना मिलने पर ग्रामीण अधिकारियों को ज्ञापन देने पहुंचे थे। इस दौरान ग्रामीणों ने प्लांट के गेट पर लगे ताले तोड़कर काम बंद कराने और अंदर धरने पर बैठने की कोशिश की।

पुलिस पर पथराव, हल्का बल प्रयोग

डीसीपी ग्रामीण सुरेंद्र नाथ तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को समझाने की कोशिश की गई, लेकिन पुलिस टीम पर पथराव किया गया, जिसमें दो पुलिसकर्मी घायल हो गए। पुलिस ने स्थिति नियंत्रित करने के लिए हल्का बल प्रयोग किया।

ग्रामीणों का आरोप, हिरासत में लिए गए लोग

ग्रामीणों का आरोप है कि प्रशासन ने पहले आश्वासन दिया था कि समस्या का समाधान होने तक निर्माण कार्य शुरू नहीं होगा। बावजूद इसके काम शुरू किया गया, जिससे आक्रोश बढ़ गया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि करीब 20 लोगों को हिरासत में लिया गया है।

आगे की रणनीति पर विचार

ग्रामीणों ने कहा कि वे भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों से बातचीत कर आगे की रणनीति तय करेंगे। फिलहाल कुछ किसान प्लांट परिसर में धरने पर बैठे हुए हैं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us