एसोटेक विंडसर कोर्ट सोसाइटी के निवासी मूलभूत सुविधाओं को लेकर परेशान, बिल्डर के खिलाफ प्रदर्शन

Share your love

Noida news

6 साल से अधूरे पड़े काम, सुविधाओं का इंतजार

नोएडा के सेक्टर-78 स्थित एसोटेक विंडसर कोर्ट सोसाइटी के फ्लैट खरीदार लंबे समय से मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान हैं। रविवार को निवासियों ने सोसाइटी में प्रदर्शन किया और बिल्डर द्वारा कराए जा रहे कमर्शियल निर्माण को भी रुकवा दिया। निवासियों का कहना है कि पिछले छह वर्षों से सोसाइटी में कई जरूरी काम अधूरे पड़े हैं, लेकिन बिल्डर की ओर से कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया है।

लिफ्ट, पार्क और स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं अब तक अधूरी

फ्लैट खरीदार प्रदीप सिंघल ने बताया कि बिल्डर फंड की कमी का हवाला देकर काम टाल रहा है, जबकि दूसरी ओर कमर्शियल निर्माण लगातार जारी है। मुकेश गुप्ता ने बताया कि सोसाइटी में चिल्ड्रन पार्क, स्वीमिंग पूल जैसी सुविधाएं आज तक पूरी नहीं हो पाई हैं। मेंटेनेंस की स्थिति भी खराब है, जिससे कई जगहों पर प्लास्टर गिरने जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं।

सोसाइटी में कुल पांच टावर हैं, जहां करीब 700 परिवार रहते हैं। आईजे टावर में लगभग 150 फ्लैट हैं, लेकिन वहां तीन में से केवल दो लिफ्ट ही चालू हैं और तीसरी लिफ्ट अभी तक नहीं लगाई गई है।

रजिस्ट्री और मेंटेनेंस को लेकर भी नाराजगी

निवासियों का आरोप है कि वर्ष 2016 से लोग सोसाइटी में रह रहे हैं, लेकिन अब तक किसी भी फ्लैट की रजिस्ट्री नहीं हो सकी है। संजीव चौधरी ने बताया कि मेंटेनेंस आधा-अधूरा किया जाता है, जिससे इमारतें जर्जर हो रही हैं। वहीं अजीत कुमार ने कहा कि लिफ्ट कई बार खराब हो जाती है और शिकायत के बावजूद समय पर मरम्मत नहीं होती।

निवासियों ने बिल्डर से जल्द समस्याओं का समाधान करने और अधूरे कार्य पूरे कराने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us