एक्सप्रेसवे पर हादसा: कार की टक्कर से बाइक में लगी आग, बाल-बाल बचा बाइक सवार

Share your love

नोएडा-ग्रेटर नोएडा एक्सप्रेसवे पर सोमवार दोपहर जेपी विशटाउन सोसायटी के पास उस समय हड़कंप मच गया जब तेज रफ्तार कार ने एक बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बाइक में आग लग गई और देखते ही देखते वह पूरी तरह जलकर खाक हो गई।

स्थानीय लोगों की सूझबूझ से बची जान

घटना में बाइक सवार प्रमोद कुमार शर्मा, जो मूल रूप से बिहार के रहने वाले हैं और फिलहाल नोएडा के गढ़ी शहदरा गांव में किराये पर रहते हैं, मामूली रूप से घायल हो गए। प्रमोद सेक्टर 142 में मोबाइल की दुकान चलाते हैं और सोमवार को दिल्ली माल लेने जा रहे थे। हादसे के बाद उनके कपड़ों में भी आग लग गई थी, लेकिन आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत मदद करते हुए आग बुझाई और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाला।

फायर टीम ने बुझाई आग, जली बाइक सड़क किनारे हटाई

सूचना मिलते ही फायर डिपार्टमेंट और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। फायरकर्मियों ने एक गाड़ी की मदद से आग को बुझाया। हालांकि तब तक बाइक पूरी तरह जल चुकी थी। हादसे के कारण कुछ समय के लिए एक्सप्रेसवे पर यातायात धीमा हो गया। बाद में पुलिस ने जली हुई बाइक को किनारे हटवाकर रास्ता खुलवाया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us