दुनियाभर में X और ChatGPT 4 घंटे बंद: क्लाउडफ्लेयर तकनीकी गड़बड़ी से वैश्विक इंटरनेट सेवाएं ठप
मंगलवार शाम दुनिया के बड़े हिस्से में इंटरनेट सेवाओं को बड़ा झटका लगा, जब सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व ट्विटर), ChatGPT, Canva और कई अन्य प्रमुख वेबसाइटें करीब 4 घंटे तक बंद रहीं।
भारत में भी शाम 5 बजे से रात 9 बजे तक लाखों उपयोगकर्ताओं को लॉगिन, साइनअप, पोस्ट करने, रिफ्रेश करने और प्रीमियम सुविधाओं का इस्तेमाल करने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
सबसे दिलचस्प बात—सर्वर डाउन की जानकारी देने वाली वेबसाइट ‘DownDetector’ भी खुद डाउन हो गई, जिससे परेशानी और बढ़ गई।तकनीकी विशेषज्ञों के अनुसार, यह समस्या Cloudflare के सर्वर इंफ्रास्ट्रक्चर में आई दिक्कत के कारण हुई। चूंकि क्लाउडफ्लेयर विश्वभर में इंटरनेट का बड़ा हिस्सा संभालता है, इसलिए इससे करीब 75 लाख वेबसाइट्स प्रभावित हो गईं।
X और ChatGPT पर सबसे ज्यादा असर
डाउनडिटेक्टर के मुताबिक—
43% यूजर्स को X पर पोस्ट देखने में परेशानी हुई।
23% को वेबसाइट ने काम नहीं किया।
24% यूजर्स को वेब कनेक्शन से दिक्कत रही।
वहीं ChatGPT के लिए—
87% उपयोगकर्ताओं ने वेबसाइट डाउन होने की शिकायत की,
9% को मोबाइल ऐप पर समस्या हुई,
3% ने API लेवल पर दिक्कत बताई।
क्यों डाउन हुईं ये सेवाएं?—क्लाउडफ्लेयर बना वजह
क्लाउडफ्लेयर एक प्रमुख इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी है, जो वेबसाइट और ऐप्स को सुरक्षित और तेज़ रखने के लिए काम करती है।
इसके सर्वरों में गड़बड़ी आने के कारण ही इतने बड़े पैमाने पर सेवाएं प्रभावित हुईं।
क्लाउडफ्लेयर ने कहा—
“हमें समस्या की जानकारी है, हम इसकी जांच कर रहे हैं। असर को कम करने के लिए काम जारी है और जल्द ही अपडेट देंगे।”
X के पिछले आउटेज भी याद
26 अप्रैल 2024—दोपहर 1:15 बजे X डाउन, सैकड़ों शिकायतें दर्ज।
21 दिसंबर 2023—भारत समेत कई देशों में X एक्सेस नहीं हुआ, स्क्रीन पर लिखा आता था: “Welcome to X.”
2022 में Elon Musk ने खरीदा था X
27 अक्टूबर 2022 को एलन मस्क ने ट्विटर (अब X) को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा था।
डील के बाद ही उन्होंने CEO पराग अग्रवाल सहित कंपनी के शीर्ष अधिकारियों को पद से हटा दिया था।
5 जून 2023 को लिंडा याकारिनो X की नई CEO बनीं।