दिल्ली धमाके और फरीदाबाद में आरडीएक्स मिलने के बाद नोएडा में हाई अलर्ट
बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग, मॉल और सार्वजनिक स्थलों पर बम निरोधक दस्ता तैनात
नोएडा। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के पास हुए धमाके और फरीदाबाद में 350 किलो आरडीएक्स की बरामदगी के बाद गौतमबुद्ध नगर पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है। सोमवार शाम धमाके के तुरंत बाद जिले के सभी 26 थानों की पुलिस मोबाइल फोन नेटवर्क पर कनेक्ट कर दी गई, ताकि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत साझा की जा सके।
अडिशनल कमिश्नर ऑफ पुलिस (लॉ एंड ऑर्डर) डॉ. राजीव नारायण मिश्रा स्वयं इस पूरे अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि “फरीदाबाद में आतंकी के पास से मिले आरडीएक्स के बाद से ही सतर्कता बढ़ा दी गई थी, लेकिन दिल्ली धमाके के बाद सुरक्षा और मजबूत कर दी गई है।”
पुलिस ने मॉल, स्कूल, बाजारों, बस स्टॉप और सार्वजनिक स्थलों पर फ्लैग मार्च शुरू कर दिया है। साथ ही, नोएडा, ग्रेटर नोएडा और जेवर बॉर्डर पर वाहनों की सघन चेकिंग की जा रही है। हर थाना क्षेत्र में पीआरवी (Police Response Vehicle) की गश्त बढ़ा दी गई है।