डेटिंग ऐप पर प्यार और इंजिनियर से 3 साल में 66 लाख रुपये की ठगी

Share your love

पुलिस को कपिल देव ने बताया कि वह इंजीनियर हैं। सेक्टर 62 स्थित प्राइवेट आईटी कंपनी में नौकरी करते हैं। उन्हें 24 जून 2023 टिंडर पर शुभांगी मोंटी सैनी नाम की आईडी से फ्रेंड रिकवेस्ट आई। पीड़ित ने स्वीकार किया तो वह युवती अगले दिन टेलीग्राम और वॉट्सऐप पर मैसेज करन लगी। दोनों की बातचीत शुरू हो गई। पीड़ित को युवती ने बताया था कि वह प्रोफेशन वर्क करती है और अलग-अलग जगह घूमने का शौक बताई। कुछ दिन बातचीत करने बात दोनों की दोस्ती गहरी हो गई। इसी दौरान युवती ने खुद की नौकरी छूट जाने की बात कहकर रुपये की मांग की। पीड़ित ने पहली बार 5 हजार रुपये भेजे थे।

यहां से शुरू हुआ ठगी का खेल

ऑनलाइन ही पीड़ित को प्यार के झांसे में फंसा लिया। इसके बाद युवती ने गंभीर बिमारी से जूझने की जानकारी दी औ वह बिमार है। इलाज के रुपये नहीं है, यह बात कही। पीड़ित ने उसे दोबारा 50, 40, 30, 20 हजार-हजार रुपये कर ट्रांसफर करते रहे। इसी दौरान इंजीनियर से युवती का वकील और कुछ साथी भी बातचीत शुरू कर दिए। इसके बाद पीड़ित ने युवती से मिलने की इच्छा जताई तो वह बिमारी के चलते नहीं मिलने की बहाने बनाने लगी। साथ ही और रुपये की मांग की लेकिन पीड़ित को शक हुआ। कुछ दिन बाद उन्होंने अपने रुपये वापस मांगने शुरू किए तो वहीं युवती के साथी और वकील ब्लैकमेल करने लगे। पीड़ित ने 3 साल के अंदर ठगों को 66 लाख 42 हजार 511 रुपये ट्रांसफर किया है। साथ ही पीड़ित से और रुपये की मांग की जा रही थी और नहीं देने पर जान से मारने दी धमकी मिलने लगी। इसके बाद पीड़ित ने एनसीआरपी पोर्टल पर आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराया। वहीं मामले में नोएडा साइबर थाने की पुलिस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

वीडियो कॉल रिकॉर्ड कर ब्लैक मेल कर ट्रांसफर करा लिए रुपये

इंजीनियर को झांसे में लेने के बाद युवती वीडियो कॉल पर बात शुरू कर दी। युवक का एक वीडियो रिकॉर्ड कर युवती ने रख लिया था। वही वीडियो को वायरल करने की धमकी दे रहे थे। पीड़ित मानसिक दबाव में आकर रुपये ट्रांसफर करता रहा। जब उसके पास रुपये खत्म हो गए तो वह उन लोगों से बातचीत करना बंद कर दिया। इसके बाद पुलिस से शिकायत की।

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 59

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us