बिधनू में साकार हुआ ग्राम प्रधान का सपना: अंबेडकर पार्क में स्थापित हुईं बाबा साहेब, बुद्ध और संत गाडगे की प्रतिमाएं

Share your love

कानपुर/ बिधनू

विकास खंड के ग्राम पंचायत बिधनू में ग्राम प्रधान नत्थू लाल दिवाकर की अनूठी पहल और ग्रामीणों के सहयोग से क्षेत्र को एक नई सांस्कृतिक और वैचारिक पहचान मिली है। पंचायत निधि से नवनिर्मित अंबेडकर पार्क में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर, तथागत भगवान बुद्ध और संत गाडगे की प्रतिमाओं की स्थापना की गई, जिसका भव्य अनावरण समारोह संपन्न हुआ।

कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख अरुण कुमार द्वारा फीता काटकर किया गया। इस अवसर पर उन्होंने पार्क में स्थापित तीनों मूर्तियों पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। समारोह के दौरान पूरा वातावरण ‘जय भीम’ के उद्घोष से गुंजायमान रहा।

समारोह में गायकों द्वारा बाबा साहेब और भगवान बुद्ध के जीवन दर्शन पर आधारित प्रेरणादायक संगीत और भजन प्रस्तुत किए गए। गीतों के माध्यम से बाबा साहेब के संघर्षों और उनके योगदान को याद किया गया, जिसने उपस्थित ग्रामीणों को भावविभोर कर दिया। इस गौरवशाली पल के साक्षी बनने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे, जिनमें मुख्य रूप से सुरेश चंद्र निगम (एडीओ पंचायत),अनुज मिश्रा (सचिव)  संगठन कार्यकर्ता के साथ ही बड़ी संख्या में ग्रामीण महिलाएं और पुरुष इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बने। कार्यक्रम के समापन पर सभी उपस्थित लोगों को प्रसाद वितरित किया गया।इस दौरान वहां पहुंची वृद्धा, विधवा एवं दिव्यांग महिलाओं को सम्मान करते हुए साल भी वितरित किया गया।

ग्राम प्रधान नत्थू लाल दिवाकर ने भावुक होते हुए कहा कि आज उनका वर्षों पुराना सपना सच हो गया है। उन्होंने बताया, “मैंने निश्चय किया था कि यदि जनता मुझे सेवा का अवसर देगी, तो मैं अंबेडकर पार्क के लिए चिह्नित भूमि पर एक भव्य पार्क बनवाऊंगा और महापुरुषों की प्रतिमाएं स्थापित कराऊंगा।” ग्राम प्रधान के इस भगीरथ प्रयास की पूरे क्षेत्र में सराहना हो रही है। ग्रामीणों का मानना है कि यह पार्क आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का केंद्र बनेगा।

Shiva dulare
Shiva dulare
Articles: 118

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us