सेक्टर 107 घटना: रिश्ते तय होते ही सुमित ने बढ़ाया दबाव, पुलिस ने भेजे मोबाइल फॉरेंसिक जांच को

Share your love

Noida news

शादी का रिश्ता देखते ही बढ़ा दबाव और धमकियां


सेक्टर 107 में कार के अंदर युवक-युवती की मौत के मामले में नया खुलासा सामने आया है। सूत्रों के अनुसार, जब रेखा के परिवार वालों ने उसकी शादी के लिए रिश्ते देखना शुरू किया, तो सुमित उग्र हो गया था। इसके बाद वह नंबर बदल-बदलकर रेखा को कॉल करने लगा और उस पर लगातार दबाव बनाने लगा कि वह रिश्ता न तोड़े। रेखा के रिश्तेदारों ने पुलिस में शिकायत करने की बात कही, जिससे सुमित और अधिक परेशान हो गया।

लिखित में माफी मांगने को था तैयार, वायरल हुए चैट स्क्रीनशॉट


सूत्रों के मुताबिक, इससे पहले भी सुमित एक बार लिखित में रेखा के रिश्तेदारों से माफी मांग चुका था। जब परिवार ने पुलिस कार्रवाई की चेतावनी दी तो वह दोबारा से लिखित में माफी मांगने को तैयार हो गया था और मैसेज पर हाथ-पैर जोड़ने की बात कही थी। घटना के बाद सोशल मीडिया पर सुमित नाम से जुड़े तीन व्हाट्सऐप चैट स्क्रीनशॉट वायरल हुए हैं, जिनमें वह शिकायत न करने की गुहार लगाते हुए माफी मांगता नजर आ रहा है।

मोबाइल फॉरेंसिक जांच में जुटी पुलिस


सेक्टर 39 थाना पुलिस ने युवक और युवती दोनों के मोबाइल फॉरेंसिक जांच के लिए भेज दिए हैं। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि दोनों घटना से पहले कहां-कहां रुके और उनके बीच क्या बातचीत हुई थी। मृतक रेखा के रिश्तेदारों के अनुसार, शुक्रवार को ऑफिस से निकलते समय उसने मां से कहा था कि वह 15–20 मिनट में घर पहुंच जाएगी, लेकिन रास्ते में सुमित उससे मिला और उसे कार में बैठाकर साथ ले गया।

पुलिस का कहना है कि मोबाइल डेटा और चैट रिकॉर्ड से पूरे घटनाक्रम की अहम कड़ियां सामने आ सकती हैं, जिसके आधार पर आगे की जांच और कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us