पीएम हाउस में बॉडी को कफन दिए बिना किया विदा

Share your love
नोएडा सेक्टर-94 के पोस्टमार्टम हाउस में बदहाल व्यवस्थाएं

नोएडा के सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस में व्यवस्थाओं की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। यहां मृतकों के परिजनों को मूलभूत सुविधाओं के लिए भी जूझना पड़ रहा है। हालात इतने संवेदनहीन हो चुके हैं कि पोस्टमार्टम के बाद यदि परिजनों के पास पैसे नहीं होते, तो उन्हें शव को बिना कफन के ही कपड़े में लपेटकर ले जाना पड़ता है।

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ अमानवीय स्थिति का वीडियो

इस अमानवीय व्यवस्था का एक वीडियो हाल ही में सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, जिसने प्रशासन को कटघरे में खड़ा कर दिया। वायरल वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पोस्टमार्टम हाउस में शवों को ढकने के लिए न तो कफन की व्यवस्था है और न ही कोई सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। परिजन मानसिक पीड़ा और मजबूरी की हालत में खुद कपड़ा लाकर शव को लपेटते नजर आ रहे हैं।

निरीक्षण के बाद हरकत में आया स्वास्थ्य विभाग

मामले के तूल पकड़ने के बाद पोस्टमार्टम विभाग के नोडल अधिकारी डॉ. जैसलाल ने सेक्टर-94 स्थित पोस्टमार्टम हाउस का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मौके पर मौजूद डॉक्टरों और कर्मचारियों से बातचीत कर व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

लापरवाही मिलने पर कार्रवाई के संकेत

नोडल अधिकारी डॉ. जैसलाल ने बताया कि सोमवार को ड्यूटी पर तैनात डॉक्टरों और स्टाफ को बुधवार को सीएमओ कार्यालय बुलाया गया है। साथ ही मृतक के परिजनों, जो सीतापुर के निवासी हैं, से बातचीत कर पूरे मामले की जांच की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us