नवजीवन इंटर कॉलेज में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन पर वैज्ञानिक जागरूकता अभियान आयोजित
Noida news
गौतमबुद्धनगर: नोएडा के भंगेल स्थित नवजीवन इंटर कॉलेज में जिला विज्ञान क्लब गौतम बुद्ध नगर के तत्वावधान में स्वच्छ पर्यावरण एवं स्वस्थ जीवन वैज्ञानिकता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में पर्यावरण संरक्षण और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति वैज्ञानिक सोच विकसित करना रहा।
विद्यार्थियों ने प्रस्तुत किए पर्यावरण आधारित मॉडल
कार्यक्रम में विद्यार्थियों को यह संदेश दिया गया कि “पर्यावरण नहीं तो हम नहीं” और स्वस्थ जीवन के लिए स्वच्छ एवं सुरक्षित पर्यावरण अनिवार्य है। इसी सोच के तहत छात्रों ने अपने अनुभवों के आधार पर पर्यावरण संरक्षण से जुड़े मॉडल और प्रोजेक्ट प्रस्तुत किए।
विद्यार्थियों ने बताया कि किस प्रकार स्वच्छता, पौधारोपण, जल संरक्षण और प्रदूषण नियंत्रण से पर्यावरण को बेहतर बनाया जा सकता है। कार्यक्रम में करीब 150 विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।
प्रतियोगिता में छात्रों को मिला पुरस्कार
प्रतियोगिता में रव्या और अजि की टीम को प्रथम पुरस्कार, तविशी और साक्षी की टीम को द्वितीय पुरस्कार तथा अंशिका और शिल्पी की टीम को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सभी प्रतिभागियों को प्रोत्साहन स्वरूप नोटबुक, पेन और प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
कार्यक्रम की रूपरेखा जिला विज्ञान क्लब की समन्वयक डॉ. अर्चना शिरोमणि ने तैयार की। मुख्य अतिथि के रूप में पूर्व प्रधानाचार्य मोहकम सिंह चौहान उपस्थित रहे, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रधानाचार्य पुष्पेंद्र सिंह ने की। निर्णायक मंडल में अरविंद कुशवाहा (गलगोटिया इंजीनियरिंग कॉलेज) और अमृता शामिल रहीं। मंच संचालन राजेश कुमार और सचिन ने किया।
A scientific awareness campaign focused on clean environment and healthy living was organized at Navjeevan Inter College in Bhangeal, Noida, under the auspices of the Gautam Buddha Nagar District Science Club. The initiative aimed to foster scientific thinking among students regarding environmental conservation and healthy lifestyles.