नोएडा में प्रेमिका को गोली मार युवक ने खुद को मारी गोली

Share your love

नोएडा सेक्टर-107 में कार के अंदर मिले युवक युवती के शव
दोनों 15 साल से साथ थे, युवती के परिजन शादी के लिए नहीं थे राजी
Noida News
सेक्टर-107 में शनिवार दोपहर कार के अंदर एक युवक व युवती के शव मिले हैं। दोनों के सिर में गोली लगी है। युवक के हाथ में पिस्टल मिली है और कार अंदर से लॉक थी। दोनों प्रेमी-प्रेमिका हैं और 15 वर्षों से साथ में थे। युवती के परिजन शादी के लिए राजी नहीं थे। पुलिस का दावा है कि पहले युवती को फिर युवक ने गोली मार ली। युवती शुक्रवार शाम से लापता थी और परिजनों ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज करवाई थी।

सेक्टर-107 में शनिवार दोपहर सड़क के किनारे कार के अंदर युवक और युवती के शव मिले हैं। सूचना मिलते ही थाना सेक्टर-39 पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिए। उनकी पहचान सुमित उम्र 32 दिल्ली त्रिलोकपुरी और नोएडा सेक्टर-101 सलारपुर निवासी रेखा कांत के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि दोनों के सिर में गोली लगने की पुष्टि हुई है। कार अंदर से लॉक थी। इसलिए मामला आत्महत्या का लग रहा है। दोनों शुक्रवार शाम से गायब थे। युवक के परिजनों की शिकायत पर दिल्ली पुलिस और नोएडा सेक्टर-58 पुलिस युवती के तलाश में लगी थी। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं।

शुक्रवार को सेक्टर-101 सलारपुर निवासी देवचंद कांत ने सेक्टर- 58 थाना पुलिस को बताया कि उनकी बेटी रेखा कांत उम्र 28 वर्ष नोएडा सेक्टर-62 की एक आईटी कंपनी में जॉब करती थी। वह शुक्रवार शाम आठ बजे तक घर नहीं आई तो परिजन उसके ऑफिस पहुंच गए। वहां पता चला कि युवती समय से घर के लिए निकल गई थी। परिजनों ने रात करीब 10 सेक्टर-58 थाने में रेखा की गुमशुदगी दर्ज कराई। वहीं, मयूर विहार फेज-1 थाना पुलिस को राजवीर सिंह ने बताया कि वह दिल्ली त्रिलोकपुरी निवासी हैं। वह दिल्ली एमसीडी में कर्मचारी हैं। उनका छोटा बेटा सुमित उम्र 32 वर्ष पानी का प्लांट चलाता था। वह शुक्रवार से गायब था। दिल्ली पुलिस ने उसकी गुमशुदगी दर्ज कर तलाश में लगी हुई थी।

सुमित के परिजनों ने बताया कि रेखा और सुमित अशोक नगर दिल्ली के स्कूली शिक्षा के दौरान मुलाकात हुई थी। दोनों एक दूसरे को करीब 14 से 15 साल से जानते थे। युवक पिछले एक साल से उससे शादी करने का दबाव बना रहा था, लेकिन युवती के परिजन जाति अलग होने से नहीं माने। पुलिस का दावा है कि दोनों शुक्रवार को एक कार से निकले और पूरी रात घूम रहे थे। इसके बाद दोनों सेक्टर-107 में एक सुनसान रोड पर पहुंचे और युवक ने पहले युवती को फिर खुद को गोली मार ली।


सेक्टर-39 थाना पुलिस को किसी व्यक्ति ने बताया कि कि सेक्टर- 107 में सड़क किनारे एक कार खड़ी है। जिसमें एक युवक और युवती दिख रहे हैं। मौके पर पहुंची तो कार अंदर से लॉक मिली। दरवाजा तोड़कर जांच की गई तो दोनों युवक और युवती के सिर में लगने की पुष्टि हुई। युवक के हाथ में पिस्टल मिली है। पुलिस कार्रवाई कर रही है।
– यमुना प्रसाद, नोएडा डीसीपी

Anjali Priya
Anjali Priya
Articles: 128

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us