क्रिसमस पर ट्रैफिक पुलिस अलर्ट: गलत पार्किंग पर होगी कार्रवाई, नोएडा में जारी एडवाइजरी

Share your love
नोएडा।

क्रिसमस पर्व के मद्देनज़र नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। पुलिस का कहना है कि त्योहार के दौरान शहर के प्रमुख बाजारों, मॉल और चर्चों में भारी भीड़ उमड़ने की संभावना है, जिससे सड़कों पर यातायात दबाव बढ़ सकता है। ऐसे में कहीं भी वाहन खड़ा करने पर ट्रैफिक पुलिस सख्त कार्रवाई करेगी।

इन इलाकों में रहेगा ज्यादा दबाव

एडवाइजरी के अनुसार सेक्टर-18, अट्टा मार्केट, जीआईपी मॉल, गार्डन गैलेरिया मॉल, डीएलएफ मॉल, लॉजिक्स मॉल, स्पाइस मॉल (मोदी मॉल), गौर मॉल, स्पेक्ट्रम मॉल, स्टारलिंग मॉल और ग्रैंड वेनिस मॉल के अलावा विभिन्न चर्चों के आसपास अधिक भीड़ रहने की संभावना है। इन क्षेत्रों में जाम की स्थिति बनने की आशंका को देखते हुए अतिरिक्त ट्रैफिक पुलिसकर्मियों की तैनाती की गई है।

जरूरत पड़ने पर होंगे रूट डायवर्जन

ट्रैफिक पुलिस ने बताया कि स्थिति के अनुसार प्रमुख सड़कों पर रूट डायवर्ट किए जा सकते हैं, ताकि यातायात सुचारू बना रहे। प्रमुख चौराहों और भीड़भाड़ वाले इलाकों में ट्रैफिक पुलिस की टीमें लगातार निगरानी रखेंगी।

पब्लिक से की गई अपील

ट्रैफिक डीसीपी डॉ. प्रवीण रंजन सिंह ने लोगों से अपील की है कि वे निजी वाहनों की बजाय सार्वजनिक परिवहन का अधिक से अधिक इस्तेमाल करें। मॉल और बाजारों में आने वाले वाहन चालक सड़क किनारे या सार्वजनिक मार्गों पर वाहन खड़ा न करें और केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों का ही उपयोग करें।

हेल्पलाइन नंबर जारी

यदि किसी कारणवश लोग ट्रैफिक जाम में फंस जाते हैं, तो वे ट्रैफिक हेल्पलाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। सूचना मिलते ही ट्रैफिक पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर यातायात व्यवस्था को सामान्य कराने में जुट जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us