दिल्ली बम ब्लास्ट के बाद बढ़ी चिंता – बिना ट्रांसफर वाहन बेचने वालों को परिवहन विभाग ने दी चेतावनी

Share your love

राजधानी दिल्ली में बम ब्लास्ट के बाद नोएडा में बिना नाम ट्रांसफर के ही बिकने वाली वाहन के वाहन मालिकों ने परिवहन विभाग का दरवाजा खटखटाना शुरू कर दिया है। अधिकारी ने बताया कि दो दिनों में मात्र 20 से अधिक लोगों ने विभाग से आवेदन किया है कि उनकी गाड़ी को नए वाहन मालिकों के नाम पर ट्रांसफर किया जाए। 

बम ब्लास्ट के बाद जागरूक हुए वाहन मालिक, ट्रांसफर प्रक्रिया को लेकर बढ़ी सतर्कता 

सोमवार की शाम को वाहन में हुए बम ब्लास्ट के बाद लोगों में दहशत का माहौल है। शहर में आमतौर पर ऐसे कई वाहन होते हैं जिसे बिना किसी कागजी कार्रवाई व नाम ट्रांसफर कराये ही दूसरे लोगों को बेच दिया है। हालांकि, इस घटना के बाद से वह सभी वाहन मालिक अब चौकन्ना हो गए हैं। परिवहन विभाग के एआरटीओ (प्रशासन) नंदकुमार का कहना है कि विभाग के पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है कि बिना नाम ट्रांसफर के शहर में वाहन चल रहे हैं। हालांकि, ऐसी स्थिति में नए वाहन मालिक के द्वारा किसी भी प्रकार की कोई घटना होती है तो इसके जिम्मेदार पुराने वाहन मालिक ही होंगे, जिनके नाम पर वाहन है।


 घटना के बाद से 20 वाहन मालिकों ने अधिकारी से अपील की है कि उनके वाहन को नए वाहन मालिकों के नाम पर ट्रांसफर किया जा सके। इनमें ऐसे वाहन मालिक भी हैं जो 2018 में अपनी गाड़ी बेच दी और मान ट्रांसफर नहीं किया। ऐसी स्थिति में अब विभाग के चक्कर काट रहे हैं पुराने वाहन मालिक। हालांकि अधिकारी लोगों को समाधान के साथ साथ वाहन को जल्द से जल्द ट्रांसफर करने की प्रक्रिया भी तेज कर दिये हैं।

 सेक्टर-32 परिवहन विभाग में वाहन का नाम उसी दिन ट्रांसफर किया जा सकेगा – एआरटीओ

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us