भोजपुर थाने में 80 हजार रुपये गबन मामला, मृत पुलिसकर्मी के खिलाफ दर्ज हुआ केस

Share your love
Ghazibad news

 दो एसीपी की जांच के बाद दर्ज हुई रिपोर्ट

गाजियाबाद। मोदीनगर के भोजपुर थाने में मालखाने से 80 हजार रुपये गायब होने का मामला सामने आया है। दो एसीपी की जांच के बाद तत्कालीन हेड मोहर्रिर गजेंद्र सिंह को जिम्मेदार मानते हुए उनके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। खास बात यह है कि गजेंद्र सिंह की मार्च 2024 में बीमारी से मौत हो चुकी है।

एसीपी मोदीनगर भास्कर वर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 316 (5) के तहत केस दर्ज किया गया है और रुपये कहां गए, इसकी जांच की जा रही है।

 चार्ज ट्रांसफर के दौरान सामने आया गबन

पुलिस अधिकारियों के अनुसार, गजेंद्र सिंह की मौत के बाद हेड मोहर्रिर पद का चार्ज दूसरे पुलिसकर्मी को सौंपा गया था। चार्ज ट्रांसफर के दौरान मालखाने की जांच में 80 हजार रुपये कम पाए गए। इसके बाद एसीपी मसूरी वेव सिटी से जांच कराई गई, जिसमें गबन की पुष्टि हुई। इसके बाद थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह की शिकायत पर मृत हेड मोहर्रिर के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की गई।

 लगातार विवादों में रहा भोजपुर थाना

भोजपुर थाना पहले भी कई विवादों में रहा है। हाल ही में 22 फर्जी पासपोर्ट जारी होने के मामले में थाना पुलिस की किरकिरी हुई थी, जिसमें थानाध्यक्ष समेत आठ दरोगाओं को लाइन हाजिर किया गया था। अब मृत पुलिसकर्मी के खिलाफ केस दर्ज होने से थाना फिर सुर्खियों में आ गया है।

 हेड मोहर्रिर और मालखाना व्यवस्था क्या होती है?

पुलिस थाने में हेड मोहर्रिर मुख्य लिपिक होता है, जो एफआईआर और केस से जुड़े रिकॉर्ड संभालता है। मालखाने में मुकदमों से संबंधित जब्त कैश और सामान सुरक्षित रखा जाता है। जब्त रकम को रजिस्टर में दर्ज कर सील किया जाता है और कोर्ट के आदेश पर आगे की कार्रवाई होती है। इस मामले में जब्त रकम में से 80 हजार रुपये गायब पाए गए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios
Work With Us