मीडिया वाली

Youtube Live
ब्रेकिंग न्यूज़
नवीनतम समाचार लोड हो रहे हैं...

एनसीआर के युवाओं पर नशा माफियाओं की नजर

Tags:
एनसीआर के युवाओं पर नशा माफियाओं की नजर
Mediawali news, Noida

नोएडा, ग्रेटर नोएडा और दिल्ली-एनसीआर के युवाओं को नशे की गिरफ्त में लेने के लिए नशा माफियाओं का नेटवर्क तेजी से फैल रहा है। होटल, यूनिवर्सिटी, एमएनसी कंपनियों के आसपास और हाईराइज सोसायटियों तक नशा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है। हालांकि गौतमबुद्धनगर पुलिस कमिश्ररेट लगातार कार्रवाई कर इन माफियों के नेटवर्क तोड़ने रही है। पिछले साढ़े तीन साल में पुलिस ने 2096 तस्करों को गिरफ्तार कर 7.6 टन से अधिक गांजा समेत भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं।

पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में नारकोटिक्स टीम लगातार अभियान चला रही है। अधिकारियों ने बताया किनोएडा देश के सबसे तेजी से विकसित हो रहे क्षेत्रों में शामिल है। यहां बड़ी संख्या में छात्र, नौकरीपेशा युवा और दूसरे राज्यों से आए पेशेवर रहते हैं। इसी आबादी को नशे की लत लगाने के लिए तस्करों ने अपना नेटवर्क मजबूत करना शुरू कर दिया है। पुलिस अधिकारियों के अनुसार नशा तस्करों की नजर खासतौर पर युवाओं पर है। होटल, पीजी, यूनिवर्सिटी कैंपस, एमएनसी कंपनियों के आसपास और हाईराइज सोसायटियों में रहने वाले लोगों तक नशा पहुंचाने की कोशिश की जा रही है।

इन चुनौतियों के बीच गौतमबुद्धनगर पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस की निगरानी, खुफिया तंत्र और विशेष अभियान के जरिए कई तस्करी नेटवर्क का खुलासा किया गया है। पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार 1 जनवरी 2023 से 31 मई 2026 तक नारकोटिक्स अधिनियम के तहत कुल 1841 केस दर्ज किए। इस दौरान 2096 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया।

यह सामान हुए बरामद 

गांजा- 7640 किलोग्राम

चरस- 9.422 किलोग्राम

स्मैक- .7331 किलोग्राम

MDMA-104.976 किलोग्राम

ओजी- 500 ग्राम

डोडा-9.02 किलोग्राम

नशीला पाउडर- 630 ग्राम

नशीली गोलियां- 885

ई-सिगरेट- 3373

नशा मुक्त समाज, सुरक्षित भविष्य की थीम पर पुलिस अभियान

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दूसरे राज्यों से आने वाले नशीले पदार्थों की सप्लाई चेन को तोड़ने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कई मामलों में अंतरराज्यीय गिरोहों का भी पर्दाफाश किया गया है। पुलिस का मानना है कि युवाओं को नशे से बचाना केवल कानून व्यवस्था का नहीं, बल्कि सामाजिक जिम्मेदारी का भी विषय है।पुलिस अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि यदि किसी क्षेत्र में नशे की बिक्री, तस्करी या संदिग्ध गतिविधि दिखाई दे तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस का कहना है कि सूचना देने वाले की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखी जाएगी। अधिकारियों के मुताबिक नशा मुक्त समाज और सुरक्षित भविष्य के लक्ष्य को लेकर आगे भी अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Home
News
Videos
Audios